Monday, July 20, 2026
spot_imgspot_imgspot_img

Covid Alert: नोएडा में 1, गुरुग्राम में 2 और गाजियाबाद में…दिल्ली-एनसीआर में कोविड के कहां कितने केस?

 दिल्ली-एनसीआर में कोरोना के केस लगातार बढ़ते जा रहे हैं।

 देश में लगातार कोरोना के मामले बढ़ते जा रहे हैं। मुंबई के बाद अब दिल्ली में भी संक्रमण का खतरा बढ़ गया है। यहां बीते 2-3 दिनों में कोरोना के कई मामले मिल चुके हैं। यहां गुरुवार तक 23 एक्टिव केस की पुष्टि की जा चुकी है। हालांकि, दिल्ली सरकार ने वायरस को फैलने से बचाने के लिए हेल्थ एडवाइजरी भी जारी कर दी है। कल नोएडा में भी कोरोना का 1 मामला मिला है। वैसे तो भारत में इस वायरस को लेकर अभी उतना डर नहीं है लेकिन मामलों को नियंत्रण में रखने के लिए हमें निर्देशों का पालन करना जरूरी है।

दिल्ली में कोरोना के कितने केस?

देश में 24 मई तक कोरोना के 350 एक्टिव मामले दर्ज किए गए हैं। राजधानी दिल्ली में 23 एक्टिव मामलों की जानकारी मिली है। हालांकि, स्वास्थ्य विभाग अभी इन सभी मामलों का पता लगाने की कोशिश कर रहा है। इसके बाद दिल्ली के हेल्थ मिनिस्टर पंकज सिंह ने ऑफिशियल नोटिस जारी कर सभी को सतर्क रहने के लिए कहा है।

नोएडा में भी कोरोना का मरीज

यूपी के गौतमबुद्ध नगर जिले के नोएडा में भी कोरोना पॉजिटिव मरीज की पुष्टि हुई है। यह नोएडा के सेक्टर 110 का मामला है, जहां एक 55 साल की महिला वायरस से संक्रमित है। महिला को कोरोना के लक्षण महसूस हुए थे, जिसके बाद उसे आइसोलेशन में रखा गया है। मरीज की कोरोना टेस्टिंग प्राइवेट लैब द्वारा की गई थी, इसलिए अभी उसके और टेस्ट होने बाकी हैं। यहां भी योगी सरकार का प्रशासन अलर्ट मोड पर है।

गाजियाबाद में मिले 4 केस

शुक्रवार तक गाजियाबाद में भी कोरोना के 4 केसेज की पुष्टि कर दी गई है। इनमें से तीन मरीजों को आइसोलेशन में रखा गया है, जबकि अन्य मरीज को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी रिपोर्ट की मानें तो एक 18 वर्षीय युवती को 18 मई को खांसी, जुकाम और बुखार की शिकायत हुई थी, जिसके बाद वह कौशांबी के यशोदा अस्पताल में जांच के लिए गई थी, जहां वह कोरोना पॉजिटिव पाई गई।
वैशाली की 37 वर्षीय महिला को भी 4-5 दिनों से खांसी-जुकाम की शिकायत हो रही थी। जांच के बाद वह भी कोरोना पॉजिटिव पाई गई। इसके अलावा, 16 मई को एक बुजुर्ग दंपत्ति ने प्राइवेट लैब से जांच करवाई, तो दोनों की रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई।

गुरुग्राम में भी खतरा

हरियाणा में भी कोरोना काफी सक्रिय हो रहा है। बीते 2 दिनों से यहां कोरोना के 5 मरीजों की पुष्टि हो चुकी है। इनमें 2 महिलाएं शामिल हैं, एक बुजुर्ग और 2 युवक शामिल हैं। 1 लड़का और लड़की हाल ही में मुंबई घूमकर आए हैं। इनके अलावा, किसी अन्य मरीज की कोई ट्रैवल हिस्ट्री नहीं है।
फरीदाबाद में भी एक युवक को कोरोना हुआ है। उसे भी हल्के लक्षण दिखाई दिए थे, जिसके बाद कोरोना टेस्ट में उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई। हालांकि, उसे भी आइसोलेशन में रखा गया है।
फिलहाल सभी स्वास्थ्य विभागों द्वारा नियमों और निर्देशों के पालन करना अनिवार्य कर दिया गया है। संक्रमितों के संपर्क में आए सभी लोगों की जांच भी की जा रही है, ताकि जल्दी टेस्टिंग हो जाए और अधिक लोगों तक वायरस के लक्षण न पहुंचे।

JN.1 वेरिएंट कितना खतरनाक?
कोरोना का यह नया वेरिएंट संक्रमण फैलाने में तेज है लेकिन इससे लोगों की जान जाने का जोखिम अधिक नहीं है। इसे ओमिक्रोन का सब-वेरिएंट माना जा रहा है, जो कमजोर इम्यूनिटी, बुजुर्गों और बच्चों को प्रभावित कर सकता है। एशियाई देशों में फैला यह वायरस बुजुर्गों पर सबसे ज्यादा अटैक कर रहा है।
नए वेरिएंट के लक्षण
  • नाक बहना।
  • सर्दी-जुकाम।
  • गले में खराश।
  • सिरदर्द।
  • उल्टी-दस्त।
  • गंभीर मामलों में बुखार और मांसपेशियों में दर्द।
इन नियमों का पालन करें
  • मास्क पहनें।
  • संक्रमित इलाकों से दूर रहें।
  • घर में साफ-सफाई का ध्यान दें।
  • हाथों की सफाई बनाए रखें, सेनिटाइजर का इस्तेमाल करें।
  • लक्षण महसूस होने पर खुद को आइसोलेट कर लें।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Punjab News