Monday, July 20, 2026
spot_imgspot_imgspot_img

Election Commission का बड़ा ऐलान: पंजाब को मिला नया चीफ इलेक्टोरल ऑफिसर

Punjab में चुनावी प्रशासन में बदलाव हुआ है।

Punjab में चुनावी प्रशासन में बदलाव हुआ है। बता दें कि चुनाव आयोग ने अनिंदिता मित्रा को पंजाब का नया चीफ इलेक्टोरल ऑफिसर नियुक्त किया है। वह वर्तमान चीफ इलेक्टोरल ऑफिसर सिबिन सी. की जगह लेंगी, जो सेंट्रल डेप्युटेशन के कारण पद से इस्तीफा दे रहे हैं।
3 साल तक रहीं IAS अधिकारी
सिबिन सी., जो 2005 बैच की IAS अधिकारी हैं, ने इस पद पर लगभग तीन साल तक कार्य किया। इस दौरान उन्होंने 2024 के लोकसभा चुनाव और राज्य में हुए कई उपचुनावों को सफलतापूर्वक संपन्न कराया।
अनिंदिता मित्रा Punjab कैडर की 2007 बैच की वरिष्ठ IAS अधिकारी हैं। इससे पहले उन्होंने चंडीगढ़ म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन की कमिश्नर, पंजाब के लोकल गवर्नमेंट और एजुकेशन विभाग की डायरेक्टर और कोऑपरेशन विभाग की सचिव के रूप में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां संभाली हैं।
State Govt द्वारा की गई नियुक्ति
चुनाव आयोग ने State Govt द्वारा प्रस्तुत पैनल के आधार पर उनका चयन किया है। यह नियुक्ति ऐसे समय में हुई है जब पंजाब में 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारियां धीरे-धीरे शुरू हो रही हैं।
अनिंदिता मित्रा के नेतृत्व में अब पंजाब में चुनावी प्रक्रियाओं को और अधिक प्रभावी और पारदर्शी बनाने की उम्मीद की जा रही है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Punjab News