Tuesday, August 25, 2026
spot_imgspot_imgspot_img

Jalandhar में घर से लाखों के गहने और नकदी चोरी: चांदी की मूर्ति भी ले गए चोर; नकाबपोश CCTV में कैद

जालंधर के बस्ती दानिशमदां इलाके में एक घर से लाखों रुपये के गहने और नकदी चोरी हो गई।

यह वारदात उस समय हुई जब परिवार के लाेग घर पर मौजूद नहीं थे। घर लौटने पर उन्हें चोरी का पता चला, जिसके बाद उन्होंने थाना पांच की पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। शहर में पहले भी इस तरह की कई घटनाएं हाे चुकी हैं।
महिला ने मचाया शाेर, पुलिस काे दी घटना की सूचना
पीड़िता महक ने बताया कि वह अपने मायके गई हुई थी। जब वह वापस लौटी तो अपने कमरे का दरवाजा खुला पाया। अलमारी भी खुली हुई थी और उसमें से एक सोने की चेन, तीन अंगूठियां, एक नथ, दो सेट, गणेश जी की चांदी की मूर्ति और डेढ़ लाख रुपये की नकदी गायब थे। इसके बाद उन्होंने शोर मचाया और पुलिस को सूचित किया।
परिवार ने घर के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। इसमें एक नकाबपोश युवक चोरी के बाद गली से भागता हुआ दिखाई दिया, लेकिन उसका चेहरा स्पष्ट नहीं हो पाया। शहर में चाेरी की घटनाओं से लाेगाें ने चिंता जताई है।
जालंधर में वारदात के बाद घर में बिखरा सामान।
जालंधर में वारदात के बाद घर में बिखरा सामान।
पुलिस बाेली- जल्द आराेपियाें काे करेंगे गिरफ्तार
थाना पांच के एसएचओ यादविंदर सिंह ने बताया कि बस्ती दानिशमदां निवासी जतिन ने घर में चोरी होने की शिकायत दर्ज कराई है। चोर सोने के गहने और नकदी चुराकर ले गए हैं। पुलिस टीम मामले की जांच में जुटी है और परिवार के सदस्यों के बयानों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है। सीसीटीवी फुटेज की भी जांच की जा रही है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Punjab News