Thursday, July 23, 2026
spot_imgspot_imgspot_img

Ludhiana: एलिवेटिड पुल की रिटेनिंग वॉल से टकराया ट्रक, गेहूं से भरी बोरियां गिरी पुल से निचे

भारत नगर चौक पर एलिवेटेड रोड पर गेहूं से भरा ट्रक रिटेनिंग वॉल से टकराकर एक तरफ झुक गया

भारत नगर चौक पर एलिवेटेड रोड पर गेहूं से भरा ट्रक रिटेनिंग वॉल से टकराकर एक तरफ झुक गया, जिससे ट्रक में लदी गेहूं से भरी कुछ बोरियां नीचे जा गिरीं। इनमें से कुछ बोरियां नीचे न्यूज एजैंसी के बाहर खड़ी कार और बाइक के अलावा वहां से गुजर रही स्विफ्ट कार पर गिर गईं। स्विफ्ट कार में 12 वर्षीय बच्चे समेत 2 लोग सवार थे। गनीमत रही कि इस हादसे में किसी को गंभीर चोट नहीं आई, जबकि तीनों वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। हादसे के बाद चालक ट्रक छोड़कर फरार हो गया।
बोरियों से निकल कर सारी गेहूं भी सड़क पर बिखर गई, जिससे बस स्टैंड की तरफ जाने वाला रास्ता भी 5 घंटे से ज्यादा समय तक अवरु द्ध रहा। पुलिस ने ही क्र ेन बुलवाकर रास्ता खुलवाया। फिलहाल थाना डिविजन नंबर 5 की पुलिस मामले की जांच कर रही है। हादसा सुबह तकरीबन सवा 8 बजे हुआ। मुल्लांपुर के एफसीआई गोदाम से गेहूं की बोरियों से भरा ट्रक निकला। यह गेहूं की बोरियां ताजपुर रोड पर एक आटा चक्की पर जानी थी।
एलिवेटेड रोड पर भारत नगर चौक में बस स्टैंड की तरफ जाने वाले रास्ते पर अचानक ट्रक अनियंत्रित होकर रिटेनिंग वॉल से जा टकराया और सड़क की तरफ झुक गया, जिससे ट्रक में लदी गेहूं की कुछ बोरियां नीचे गिर गई। हादसे में राजगुरु नगर के रहने वाले बिजनैसमैन मनिंदर सिंह की कार बोरियों के नीचे दबने से पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। मनिंदर ने बताया कि वह बाहर कार खड़ी कर आजाद न्यूज एजैंसी में अखबार लेने गये थे। तभी अचानक यह हादसा हुआ। कई बोरियां सीधे उनकी कार पर आकर गिरीं, जिससे उनकी कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।
उनका कहना है कि चंद पलों का ही फर्क पड़ा। नहीं तो वह भी इस हादसे की चपेट में आ सकते थे। इसके साथ ही न्यूज एजैंसी के बाहर खड़ा एजेंसी के मुलाजिम सुखमन प्रीत का बाइक भी इस हादसे में क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे में स्विफ्ट कार भी क्षतिग्रस्त हुई। दुगरी निवासी करमजीत सिंह ने बताया कि वह अपनी मां को हजूर साहिब जाने वाली ट्रेन में बिठाकर स्टेशन से वापस घर जा रहे थे। उनका 12 वर्षीय भतीजा भी साथ था।
भारत नगर चौक के नीचे से निकलते हुए अचानक हमारी गाड़ी पर ऊपर से बोरियां आकर गिरीं। इससे उनकी कार क्षतिग्रस्त हो गई। शुक्र है कि उन्हें और उनके भतीजे को कोई चोट नहीं आई। एक पल तो उन्हें समझ ही नहीं आया कि क्या हुआ। अब पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Punjab News