Monday, July 20, 2026
spot_imgspot_imgspot_img

Ludhiana में परमीश वर्मा के मैनेजर को धमकी, हैरी बॉक्सर के नाम पर 10 करोड़ की रंगदारी मांगी

लुधियाना की सराभा नगर पुलिस ने इस संबंध में अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

लुधियाना मशहूर पंजाबी गायक और अभिनेता परमीश वर्मा के बिजनेस मैनेजर को लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर विदेशी नंबरों से कॉल कर 10 करोड़ रुपये की रंगदारी मांगने का मामला सामने आया है। आरोपी ने धमकी दी है कि यदि पैसे नहीं दिए गए तो वह परमीश वर्मा मैनेजर और उसके पूरे परिवार को जान से मार देगा।
लुधियाना की सराभा नगर पुलिस ने इस संबंध में अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।पुलिस को दी गई शिकायत में भाई रणधीर सिंह नगर (BRS नगर) निवासी हरविंदर सिंह उर्फ हार्डी ने बताया कि वह प्राइवेट बिजनेस करते हैं और लंबे समय से गायक परमीश वर्मा का सारा बिजनेस संभाल रहे हैं।
हार्डी के मुताबिक 14 फरवरी 2026 से उन्हें लगातार अलग-अलग अंतरराष्ट्रीय नंबरों (+16465163122, +13026102044, +18256054311, +13025561010) से धमकियां मिल रही हैं। फोन करने वाले व्यक्ति ने अपना नाम हैरी बॉक्सर बताया और खुद को खूंखार लॉरेंस बिश्नोई गैंग का सदस्य होने का दावा किया।
तुम्हारे बच्चों और रिश्तेदारों की पूरी जानकारी है
पीड़ित ने बताया कि आरोपी हैरी बॉक्सर ने फोन पर बेहद डरावनी भाषा का इस्तेमाल किया। उसने कहा अगर तू गायक परमीश वर्मा अपनी और अपने बच्चों की सलामती चाहता है तो 10 करोड़ रुपये का इंतजाम कर ले।
आरोपी ने यहां तक दावा किया कि उसके पास हार्डी के दोनों बच्चों पत्नी बुजुर्ग माता-पिता और यहां तक कि उनके रिश्तेदारों की भी पूरी जानकारी और लोकेशन है। आरोपी ने साफ कहा कि पैसा न मिलने की सूरत में वह पूरे परिवार को खत्म कर देगा।
धमकियों से डरे हुए हरविंदर सिंह ने थाना सराभा नगर में पहुंचकर एएसआई (ASI) जसविंदर सिंह को अपने बयान दर्ज कराए। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए भारतीय न्याय संहिता की धारा 308(2) और 351(3) के तहत अज्ञात हमलावर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
इस थाने में मामला दर्ज हुआ
इस थाने में मामला दर्ज हुआ
विदेशी नंबरों की जांच जारी
पुलिस अब उन विदेशी नंबरों को ट्रेस कर रही है जिनसे कॉल आए थे। इस हाई-प्रोफाइल मामले की सूचना सीनियर अधिकारियों और कंट्रोल रूम को दे दी गई है। थाना सराभा नगर के अधिकारियों का कहना है कि आरोपी की पहचान करने के लिए तकनीकी जांच जारी है।
पीड़ित परिवार की सुरक्षा का ध्यान रखा जा रहा है। गौरतलब है कि पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री के कलाकारों और उनके करीबियों से फिरौती मांगने के मामले पहले भी सामने आते रहे हैं।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Punjab News