Thursday, August 20, 2026
spot_imgspot_imgspot_img

Ludhiana में बिजनेसमैन को मिली धमकी, गैंगस्टर ने व्हाट्सएप कॉल पर की 1 करोड़ की मांग

लुधियाना में एक बिजनेसमैन को व्हाट्सएप कॉल और मैसेज के जरिए धमकाया गया और ₹1 करोड़ की रंगदारी मांगी गई।

 लुधियाना में एक बिजनेसमैन को व्हाट्सएप कॉल और मैसेज के जरिए धमकाया गया और ₹1 करोड़ की रंगदारी मांगी गई। अपराधी ने सिर्फ पैसे ही नहीं मांगे, बल्कि पीड़ित और उसके परिवार के लिए जान से मारने की धमकी भी दी।
विदेशी नंबर से आया व्हाट्सएप कॉल
सराभा नगर के रहने वाले गुरप्रीत सिंह ने बताया कि 10 फरवरी को शाम करीब 6:50 बजे वह घर पर थे। तभी उन्हें एक विदेशी नंबर से व्हाट्सएप कॉल आई।
1 करोड़ की मांगी रंगदारी
कॉल कटते ही उन्हें उसी नंबर से मैसेज आया, जिसमें सीधे ₹1 करोड़ की मांग की गई। मैसेज में साफ लिखा था कि अगर यह रकम नहीं दी गई तो उन्हें और उनके परिवार को गंभीर खतरा होगा। धमकी मिलने के बाद पीड़ित परिवार काफी परेशान है।
पुलिस कर रही जांच
पीड़ित ने तुरंत सराभा नगर पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर साइबर सेल की मदद से नंबर और उसके स्टेटस की जांच शुरू कर दी है। पुलिस यह भी पता लगाने में लगी है कि क्या इस रंगदारी के पीछे कोई बड़ी गैंग सक्रिय है या यह किसी अकेले अपराधी की धमकी थी।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Punjab News