Sunday, July 19, 2026
spot_imgspot_imgspot_img

MLA Raman Arora के घर एक बार फिर पहुंची Vigilance team, घर से मिला कैश और जेवर

पंजाब में चल रही भ्रष्टाचार विरोधी मुहिम के तहत विजिलेंस ब्यूरो ने एक बार फिर जालंधर सेंट्रल से विधायक रमन अरोड़ा के घर पर छापेमारी की।

पंजाब में चल रही भ्रष्टाचार विरोधी मुहिम के तहत विजिलेंस ब्यूरो ने एक बार फिर जालंधर सेंट्रल से विधायक रमन अरोड़ा के घर पर छापेमारी की। विधायक की गिरफ्तारी के बाद यह कार्रवाई आज सुबह दोबारा की गई, जिसमें टीम ने उनके घर और कार्यालय की गहन तलाशी ली।
कई कारोबारी और अधिकारी रडार पर
सूत्रों के अनुसार, विधायक से जुड़े कुछ मंडी कारोबारी और नगर निगम के अधिकारी पहले ही विजिलेंस की नजर में हैं। रमन अरोड़ा की गिरफ्तारी के बाद इनसे पूछताछ भी की जा रही है। वहीं, कुछ लोग अब अंडरग्राउंड हो गए हैं, जिनकी तलाश जारी है।
बेनामी संपत्तियों की जांच तेज
विजिलेंस टीम को शक है कि मंडी के एक बड़े कारोबारी परिवार की संपत्तियों में बेनामी निवेश किया गया है। इन संपत्तियों में कथित तौर पर विधायक या उनके करीबियों का पैसा लगा हो सकता है। इस संबंध में मंडी कारोबारी से भी गहन पूछताछ की गई है।
घर से मिला कैश और जेवर
तलाशी के दौरान विधायक के आवास से करीब 6 लाख रुपये नकद और एक किलो सोने के आभूषण बरामद किए गए हैं। विजिलेंस यह जानने की कोशिश कर रही है कि इन संपत्तियों और धन का स्रोत क्या है और क्या यह किसी घोटाले (scam) से जुड़ा हुआ है।
कोर्ट में पेशी और रिमांड की तैयारी
विजिलेंस ब्यूरो आज रमन अरोड़ा को अदालत में पेश कर सकती है और रिमांड की मांग करेगी ताकि मामले की परतें खोली जा सकें। अधिकारियों का मानना है कि रिमांड के दौरान कई और खुलासे हो सकते हैं।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Punjab News