Sunday, July 19, 2026
spot_imgspot_imgspot_img

PM Modi ने जीत पर तारिक रहमान को दी बधाई, कहा- भारत बांग्लादेश का समर्थन करता रहेगा

अब तक मिली जानकारी के अनुसार, बीएनपी 212 सीटों पर जीत दर्ज कर चुकी है।

बांग्लादेश में हुए आम चुनावों के बाद मतगणना का काम जारी है और शुरुआती रुझानों में बड़ा राजनीतिक बदलाव देखने को मिल रहा है। करीब 17 साल बाद देश लौटे तारिक रहमान की पार्टी बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (बीएनपी) ने शानदार प्रदर्शन करते हुए बहुमत का आंकड़ा पार कर लिया है।
अब तक मिली जानकारी के अनुसार, बीएनपी 212 सीटों पर जीत दर्ज कर चुकी है। वहीं जमात-ए-इस्लामी को 70 सीटों पर सफलता मिली है। इन नतीजों के बाद यह लगभग तय माना जा रहा है कि तारिक रहमान देश के अगले प्रधानमंत्री बन सकते हैं। चुनाव परिणामों ने बांग्लादेश की राजनीति में एक नए दौर की शुरुआत का संकेत दिया है।
तारिक रहमान की बड़ी जीत पर भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें बधाई दी है। प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर संदेश जारी करते हुए कहा कि वह बांग्लादेश के संसदीय चुनावों में बीएनपी की बड़ी जीत के लिए तारिक रहमान को हार्दिक शुभकामनाएं देते हैं। यह जीत बांग्लादेश की जनता का उनके नेतृत्व पर विश्वास दर्शाती है। भारत एक लोकतांत्रिक, प्रगतिशील और सभी को साथ लेकर चलने वाले बांग्लादेश का समर्थन करता रहेगा। उन्होंने दोनों देशों के बीच संबंधों को और मजबूत करने तथा साझा विकास लक्ष्यों को आगे बढ़ाने के लिए मिलकर काम करने की इच्छा जताई।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Punjab News