Sunday, July 19, 2026
spot_imgspot_imgspot_img

Priyanka Chopra ने बढ़ाया भारत का मान, ‘ऑस्कर 2026’ की प्रेजेंटर्स लिस्ट में शामिल हुईं

 प्रियंका चोपड़ा अपनी नई फिल्म ‘द ब्लफ’ को लेकर सुर्खियों में हैं।

एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) इन दिनों बॉलीवुड के साथ-साथ हॉलीवुड में भी गजब का काम कर रही हैं. उनको खुद को हॉलीवुड में स्थापित करने के लिए लगभग 10 साल स्ट्रगल करना पड़ा. इसके बाद वह हॉलीवुड में लीड किरदार में नजर आई थीं. हाल ही में प्रियंका चोपड़ा 98वें अकादमी अवार्ड्स में पुरस्कार प्रदान करने वाली प्रस्तुतकर्ता की लिस्ट में शामिल हो गई हैं. इस बात की पुष्टि एक्ट्रेस ने खुद अपने सोशल मीडिया पर दी है. प्रियंका चोपड़ा ने शुक्रवार को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर किया था. इसमें उनके नाम के साथ प्रस्तुतकर्ता के भी नाम शामिल हैं. एक्ट्रेस ने लिखा कि 2026 अकादमी अवार्ड्स.

पोस्ट किया शेयर

एक्ट्रेस पोस्ट शेयर करने के बाद उनके दोस्तों और साथी कलाकारों ने प्रतिक्रिया देना शुरू कर दिया और उन पर प्यार और शुभकामनाएं की बौछार भी कर रहे हैं. कई लोगों ने हार्ट और फायर के इमोजी कमेंट किए हैं. स्टैंड अप कॉमेडियन जाकिर खान ने कमेंट सेक्शन में लिखा कि बधाई हो, आप सच में हीरो हो. अकादमी अवार्ड्स में जगत में तकनीकी के लिए दिए जाने वाले दुनिया का सबसे बड़ा पुरस्कार है. इस अकादमी ऑफ मोशन पिक्चर आर्ट और साइंसेज द्वारा प्रदान किया जाता है.

पहले भी रह चुकीं प्रेजेंटर

प्रियंका चोपड़ा पहले 2016 की सेरेमनी में ऑस्कर प्रेजेंट कर चुकी हैं। प्रियंका के अलावा, बॉलीवुड स्टार दीपिका पादुकोण ने भी 2023 की सेरेमनी में ऑस्कर प्रेजेंट किया था। इसी साल ‘RRR’ के गाने ‘नाटू नाटू’ ने बेस्ट ओरिजिनल सॉन्ग का अवॉर्ड जीता था। प्रियंका पहले भी मशहूर गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड्स और प्राइमटाइम एमी अवॉर्ड्स में प्रेजेंट कर चुकी हैं।

इस फिल्म से किया था डेब्यू

अगर प्रियंका चोपड़ा के बॉलीवुड डेब्यू की बात करें तो उन्होंने अनिल शर्मा की फिल्म द हीरो से बॉलीवुड में डेब्यू किया था. इस फिल्म में उनका किरदार काफी छोटा था. लेकिन उनको सही पहचान फिल्म अंदाज से मिली थी. इस फिल्म में भी वह सपोर्टिंग एक्ट्रेस के किरदार में नजर आई थीं. लेकिन इस फिल्म ने उनके बॉलीवुड करियर को चमका दिया. जिसके बाद एक्ट्रेस ने कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया. आज के समय प्रियंका चोपड़ा हॉलीवुड के साथ-साथ बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेस हैं.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Punjab News