Friday, August 14, 2026
spot_imgspot_imgspot_img

SGPC बजट सत्र की अरदास से शुरुआत: धर्म प्रचार और शिक्षा पर रहेगा जोर

शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के बजट इजलास की शुरुआत अरदास से हुई।

इस अवसर पर कमेटी के प्रधान एडवोकेट हरजिंदर सिंह धामी और सभी सदस्य उपस्थित रहे। उन्होंने गुरु साहिब का आशीर्वाद लेकर बैठक के सफल संचालन और पंथ की चढ़दी कला के लिए प्रार्थना की।
शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी अपना वित्तीय वर्ष 2026-27 का बजट पेश करने जा रही है। इस बजट में धर्म प्रचार, शिक्षा और श्रद्धालुओं की सुविधाओं पर खास फोकस रहेगा। अमृतसर के SGPC दफ्तर में स्थित तेजा सिंह समुंदरी हाल में बजट इजलास की शुरुआत अरदास से हो चुकी है।
बजट में 9% की बढ़ोतरी, 1500 करोड़ का अनुमान
इस बार का बजट पिछले साल के मुकाबले करीब 9 प्रतिशत ज्यादा बताया जा रहा है। 2025-26 में जहां बजट 1386 करोड़ रुपय था, वहीं अब करीब 1500 करोड़ रुपय हो सकता है। बजट में धार्मिक गतिविधियों को बढ़ावा देने के साथ-साथ शिक्षा संस्थानों को मजबूत करने पर जोर दिया गया है।
धर्म, शिक्षा और सेवा को मजबूत करने का बड़ा कदम
इसके साथ ही सच्चखंड श्री हरिमंदिर साहिब समेत अन्य गुरुद्वारों से जुड़ी सरायों के निर्माण और विस्तार को प्राथमिकता दी जाएगी, ताकि श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं मिल सकें। कुल मिलाकर, यह बजट धर्म, शिक्षा और सेवा को मजबूत करने की दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Punjab News