Thursday, September 17, 2026
spot_imgspot_imgspot_img

Sidhu Moosewala’ के घर रेकी का आरोपी बॉबी कबूतर गिरफ्तार, हाशिम बाबा-लॉरेंस गैंग से जुड़े हैं तार

Police ने बॉबी कबूतर को गिरफ्तार किया है. आरोपी दिल्‍ली के सीलमपुर केा रहने वाला है.

दिल्‍ली पुलिस की स्‍पेशल सेल ने हाशिम बाबा और लॉरेंस बिश्‍नोई गैंग के एक मोस्‍ट वांटेड क्रिमिनल को पकड़ने में कामयाबी हासिल की है. स्‍पेशल सेल ने कुख्‍यात बदमाश बॉबी कबूतर को गिरफ्तार किया है. सूत्रों के मुताबिक, आरोपी बॉबी कबूतर सिद्धू मूसेवाला के घर की रेकी में भी शामिल था. मूसेवाला के मर्डर के करीब चार साल बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया है. पुलिस के मुताबिक, साथ ही उसके खिलाफ मर्डर के कई मामले दर्ज हैं.
सिद्धू मूसेवाला सहित कई मामलों में दिल्‍ली पुलिस की स्‍पेशल सेल को बॉबी कबूतर की तलाश थी. आरोपी बॉबी दिल्‍ली के सीलमपुर इलाके का रहने वाला है.
लॉरेंस बिश्‍नोई गैंग का भरोसेमंद है बॉबी
पुलिस के मुताबिक, बॉबी कबूतर को लॉरेंस बिश्‍नोई गैंग का करीबी और बेहद भरोसेमंद माना जाता है. पुलिस सूत्रों के अनुसार, वह वर्षों से गिरफ्तारी से बच रहा था और गिरोह की आपराधिक गतिविधियों में सक्रिय रूप से शामिल था.
साथ ही जांच में पता चला है कि बॉबी कबूतर पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या से पहले की गई रेकी में भी शामिल था. बताया जाता है कि उसकी भूमिका इस हाई-प्रोफाइल हत्या से पहले जमीनी स्तर की जानकारी जुटाने से जुड़ी थी. इस हत्‍या ने पूरे देश को झकझोर कर दिया था.
बता दें कि पंजाब के मनसा जिले के जवाहरके गांव में 29 मई 2022 को अज्ञात हमलावरों ने सिद्धू मूसेवाला की गोलियों से भून कर हत्या कर दी थी. हत्या में लॉरेंस बिश्नोई गिरोह का हाथ बताया गया था. मामले में पंजाब पुलिस ने कई गिरफ्तारियां कीं है.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Punjab News