Monday, August 24, 2026
spot_imgspot_imgspot_img

T20 World Cup 2026: टीम इंडिया ने छुपाया बड़ा सच: अभिषेक शर्मा की गंभीर चोट को लेकर चौंकाने वाला दावा

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम इंडिया के ओपनर अभिषेक शर्मा का प्रदर्शन अभी तक काफी खराब रहा है.

 टी20 वर्ल्ड कप 2026 के बीच टीम इंडिया के ओपनर अभिषेक शर्मा को लेकर एक चौंकाने वाला दावा किया गया है. टूर्नामेंट शुरू होने से ठीक पहले अभिषेक को गंभीर चोट लग गई थी, लेकिन टीम मैनेजमेंट ने इसे छुपाकर रखा और उन्होंने पहले मैच में चोटिल होने के बावजूद बल्लेबाजी की. हालांकि, टी20 वर्ल्ड कप 2026 में उनका प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा है. वह 4 मैचों में 15 रन ही बना सके हैं, उनके खराब प्रदर्शन की वजह इसी चोट को भी माना जा रहा है.

टीम इंडिया ने छुपाया इतना बड़ा सच

रिपोर्ट्स के मुताबिक, टीम के ऑफिशियल फोटोशूट के दौरान अभिषेक के हाथ पर कट आ गया था. यह हादसा इतना गंभीर था कि उन्हें स्टिच (टांके) लगवाने पड़े. इसके बावजूद अभिषेक ने चोट की परवाह किए बिना टूर्नामेंट के शुरुआती मैच में बल्लेबाजी की. ये मैच USA के खिलाफ खेला गया था. इस मुकाबले में वह खाता खोले बिना आउट हो गए थे. लेकिन इस फैसले ने सवाल भी खड़ा कर दिया है कि इतनी बड़ी चोट के साथ खेलने का जोखिम क्यों लिया गया?
हालांकि, वह टीम इंडिया के दूसरे मैच का हिस्सा नहीं थे. लेकिन इसकी वजह पेट में इंफेक्शन बताई गई थी. टीम मैनेजमेंट ने अपडेट दिया था कि वह पेट में इंफेक्शन की वजह से नामीबिया के खिलाफ मुकाबले नहीं खेले. अभिषेक शर्मा को यूएसए के खिलाफ मैच के बाद अस्पताल में भर्ती होना पड़ा था. लेकिन इसकी वजह भी पेट में दर्द ही बताई गई थी. फिर उन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ खेले गए मुकाबले से मैदान पर वापसी की थी. लेकिन चोट के इस दावे ने हर किसी को चौंका दिया है.

खराब फॉर्म से जूझ रहे अभिषेक शर्मा

अभिषेक शर्मा के लिए ये टूर्नामेंट अभी तक कुछ खास नहीं रहा है. वह 4 मैचों में 15 रन ही बना सके हैं, जो साउथ अफ्रीका के खिलाफ उनके बल्ले से निकले थे. इसके अलावा वह तीनों मुकाबलों में बिना खाता खोले यानी डक पर आउट हुए हैं. ऐसे में चोट के इस दावे के बाद फैंस उनके फॉर्म को इससे जोड़कर देख रहे हैं.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Punjab News