Punjabi News

पुलिस कमिश्नर धनप्रीत कौर एवं डी.सी.पी. मनप्रीत सिंह ढिल्लों का डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन पहुंचने पर किया भव्य स्वागत

Jalandhar News: पुलिस कमिश्नर धनप्रीत कौर, आईपीएस एवं डी.सी.पी. (इंवेस्टिगेशन) मनप्रीत सिंह ढिल्लों आज डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन, जालंधर पहुंचने पर एसोसिएशन के अध्यक्ष आदित्य जैन और सचिव रोहित गंभीर द्वारा पुष्पगुच्छ भेंट कर भव्य रूप से स्वागत किए गए। स्वागत समारोह में सचिव रोहित गंभीर ने पुलिस कमिश्नर धनप्रीत कौर को ‘लेडी सिंघम’ कहकर जालंधर की प्रथम महिला कमिश्नर बनने पर हार्दिक बधाई दी। वहीं, कार्यकारिणी के सभी सदस्य भी उपस्थित थे।

कार्यक्रम की शुरुआत पूर्व अध्यक्ष गुरमेल सिंह लिधर, राज कुमार भल्ला, नरिंदर सिंह, के.डी.एस. रंधावा, रणबीर सिंह तथा परमिंदर सिंह ढींगरा के संबोधनों से हुई। उन्होंने दोनों अधिकारियों का हार्दिक अभिनंदन करते हुए न्याय व्यवस्था व वकालत से जुड़े मुद्दों पर अपने विचार रखे।

पुलिस कमिश्नर धनप्रीत कौर ने बार के अधिवक्ताओं को संबोधित करते हुए वकालत समुदाय की समस्याओं के त्वरित समाधान हेतु आवश्यक कदम उठाने का भरोसा दिलाया। उन्होंने कहा कि वकीलों के सुझाव पुलिस प्रशासन के लिए अमूल्य हैं और दोनों पक्षों के बीच संवाद को और सुदृढ़ किया जाएगा।

इसके बाद अध्यक्ष आदित्य जैन ने पुलिस और बार के बीच सहयोग एवं सामंजस्य को और प्रबल करने का आह्वान किया। उन्होंने आशा व्यक्त की कि आगामी दिनों में दोनों संस्थाएँ मिलकर विधि व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाएंगी; अंत में सचिव रोहित गंभीर ने सभी उपस्थित अतिथियों व सदस्यों का धन्यवाद किया।

उपस्थित कार्यकारिणी सदस्य
• राम चब्बड़ा (वरिष्ठ उपाध्यक्ष)
• सुराज प्रताप सिंह (कनिष्ठ उपाध्यक्ष)
• साहिल मल्होत्रा (संयुक्त सचिव)
• सोनलिका (सहायक सचिव)
• मेहुल खन्ना, प्रभु, विजय मिश्रा, पायल, अमानत, नेहा अत्री, मनिंदर सचदेव, गुरदीप सिंह सोढ़ी (कार्यकारी सदस्य)

अन्य उपस्थित अधिवक्ता
जसबीर सिंह जोहल, राज करण सद्दी, इकबाल कालों, अजय तैलवार, बलबीर निंजर, निखिल शर्मा, विशाल वारायच, बलविंदर सिंह कलरा, प्रतिपाल सिंह, हरप्रीत सिंह, राकेश धीर, दशविंदर सिंह, नवनीत नायर, जतेश गौतम, आबिद अहमद मीर, मधु रचना, नेहा गुलाटी, शिवानी, संजीव शर्मा, सुरिंदर वर्मा, राजनीश सिद्धू आदि।