Punjabi News

होली में बढ़ेगा मज़ा या होगा किरकिरा , बारिश – आंधी की भविष्यवाणी

heavy rain alert on holi festival

 

PUNJAB NEWS – दिल्ली-एनसीआर समेत पूरे उत्तर भारत के मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है। लोगों को कभी तेज धूप और गर्मी का सामना करना पड़ रहा है। सुबह और शाम के वक्त ठंडी हवाओं के कारण मौसम में बदलाव का असर देखा जा रहा है। मौसम विभाग के मुताबिक, दिल्ली- एनसीआर में मौसम एक बार फिर अपना मिजाज बदलने वाला है।

        IMD के अनुसार, 13, 14 और 15 मार्च को बारिश होने की संभावना है। लोगों को होली के दिन भी बूंदाबांदी की संभावना है। 13 मार्च को आसमान में बादल छाए रहेंगे, हल्की बारिश होगी और अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम तापमान 18 डिग्री के आसपास रहेगा। इसके बाद 14 मार्च यानी होली के दिन भी मौसम की स्थिति यही बनी रहेगी और बारिश का सामना एनसीआर के लोगों को करना पड़ेगा। इस दिन अधिकतम तापमान और न्यूनतम तापमान में गिरावट की संभावना है। 15 मार्च को भी आसमान में बादल छाए रहेंगे और हल्की बारिश होने की ज्यादा संभावना है।

राजस्थान के अधिकांश भागों में बीते 24 घंटों के दौरान अधिकतम तापमान सामान्य से अधिक दर्ज किया गया। मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने बुधवार को यह जानकारी दी। आईएमडी के मुताबिक, बाड़मेर में मंगलवार को अधिकतम तापमान 41.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था, जो सामान्य से 7.7 डिग्री ज्यादा है। जयपुर मौसम केन्द्र के प्रभारी राधेश्याम शर्मा ने बताया कि आगामी दो दिनों में बीकानेर, जयपुर व भरतपुर संभाग के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश होने की संभावना है और तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस तक गिरावट होने के आसार हैं।