Punjabi News

पंजाब को जल्द मिलेगा BUDGET ,आज कैबिनेट बैठक में होंगे बड़े फ़ैसले

PUNJAB CABINET MEETING TODAY FOR BUDGET SESSION

 

PUNJAB NEWS – पंजाब सरकार(PUNJAB GOVT) की कैबिनेट बैठक (CABINET MEETING)आज (13 मार्च) होने जा रही है। इस दौरान बजट (BUDGET)की तारीखें तय की जाएंगी। इसके साथ ही अब पटवारियों का कार्य उनके समकक्ष संवर्ग के अन्य कर्मचारियों से प्रतिनियुक्ति पर कराने का निर्णय लिया जा सकता है। इसलिए कैबिनेट में भी नियम बनाए जा सकते हैं। इसके अलावा इस दौरान कुछ अन्य प्रस्तावों को भी मंजूरी मिल सकती है। यह बैठक मुख्यमंत्री भगवंत मान (CM BHAGWANT MANN) के आवास पर सुबह 11 बजे होगी।

                सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक सरकार 18 मार्च को लुधियाना में पार्टी सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल (ARVIND KEJRIWAL)की रैली के बाद ही बजट सत्र आयोजित करने की तैयारी में है। सूत्रों के मुताबिक यह सत्र 21 से 28 मार्च तक आयोजित किया जा सकता है। इस दौरान 24 तारीख को बजट पेश करने की रणनीति बनाई जा रही है। हालांकि इस संबंध में अंतिम फैसला कैबिनेट की बैठक में लिया जाएगा। अगर बजट सत्र 21 तारीख से शुरू होता है तो सत्र 6 दिन का ही होगा। 22 और 23 मार्च को अवकाश होने के कारण 21 को ही राज्यपाल के अभिभाषण पर चर्चा होगी।