पंजाब

भाजपा नेता सरबजीत सिंह काका लखेवाली ने तोड़ा दम, गोली लगने से हुए थे घायल

पंजाब समाचार: गोलीबारी में घायल हुए भाजपा नेता सरबजीत सिंह काका लखेवाली ने दम तोड़ दिया। काका लखेवाली कुछ दिन पहले ही कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल हुए थे। उन्होंने मलोट के लखेवाली क्षेत्र से कांग्रेस पार्टी की ओर से चुनाव लड़ा और जिला परिषद सदस्य बने। गोलीबारी के कारणों की जांच चल रही है।