पंजाब

मुख्यमंत्री भगवंत मान आज 710 पटवारियों को देंगे नियुक्ति पत्र

पंजाब न्यूज़ : सरकार और पटवारियों के बीच चल रहे विवाद के दौरान मुख्यमंत्री भगवंत मान आज 710 पटवारियों को नियुक्ति पत्र देंगे। सीएम मान द्वारा नवनियुक्त पटवारियों को नियुक्ति पत्र देने का यह कार्यक्रम सुबह 11 बजे चंडीगढ़ के टैगोर थिएटर में हो रहा है। बता दें कि मुख्यमंत्री ने दो दिन पहले ट्वीट कर इस संबंध में जानकारी दी थी।

उन्होंने 710 पटवारियों को नियुक्ति पत्र देने के संदेश के अलावा यह भी कहा कि पटवारियों की नई भर्ती के लिए जल्द ही विज्ञापन जारी किया जाएगा। सीएम मान ने अपने ट्वीट में पटवारियों पर निशाना साधते हुए लिखा कि उम्मीद है कि नई कलम नए हाथों में दी जाएगी। वे भ्रष्टाचार मुक्त समाज बनाएंगे। उन्होंने कहा कि लोगों को परेशान नहीं किया जायेगा।