Political Newsपंजाब

कोटकपूरा गोलीकांड की सुनवाई, सुखबीर बादल हुए कोर्ट में पेश

पंजाब डैस्क: बरगाड़ी बेअदबी मामले से जुड़े कोटकपुरा गोलीकांड की सुनवाई हुई। इस बीच शनिवार दोपहर अकाली दल अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल कोर्ट में पेश हुए। शनिवार को कोर्ट में सुनवाई के दौरान आरोपी गुरदीप सिंह पंढेर भी कोर्ट पहुंचा। अब इस मामले की अगली सुनवाई 16 सितंबर को होगी।

आपको बता दें कि इससे पहले इस मामले में एसआईटी ने सोमवार दोपहर कोर्ट में सप्लीमेंट्री चालान पेश किया था। एडीजीपी एलके यादव की अध्यक्षता वाली एसआईटी ने कोर्ट में 2500 पेज का सप्लीमेंट्री चालान पेश किया है. हालांकि इस मामले में मुख्य चालान एसआईटी ने 24 फरवरी 2024 को पेश किया था. इसके बाद पहला पूरक चालान 25 अप्रैल को पेश किया गया और अब दूसरा पूरक चालान 28 अगस्त को पेश किया गया। कोटकपुरा गोलीकांड में 24 फरवरी 2022 को फरीदकोट कोर्ट में 7,000 पेज की चार्जशीट दाखिल की गई थी।

चालान में एसआईटी ने पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल, अकाली दल प्रमुख सुखबीर बादल, तत्कालीन डीजीपी सुमेध सिंह सैनी, तत्कालीन आईजी परमराज उमरानंगल, एसएसपी मोगा चरणजीत शर्मा, एसएसपी फरीदकोट सुखमंदर मान, डीआइजी फिरोजपुर अमर सिंह चहल और तत्कालीन एस.एच.ओ. को आरोपी बनाया है। सिटी कोटकपूरा गुरदीप सिंह को आरोपी बनाया गया है। हालांकि, पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल के निधन के कारण अब उन पर खाना टू में मुकदमा चल रहा है।

इस घटना के मुख्य साजिशकर्ता के रूप में तत्कालीन डीजीपी सुमेध सिंह सैनी और पंजाब के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल को नामित किया गया है। जबकि पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल पर साजिश को अंजाम देने में मदद करने का आरोप है. तत्कालीन आईजी उमरानंगल, डीआइजी फिरोजपुर अमर सिंह चहल और एसएसपी मोगा चरणजीत सिंह शर्मा पर साजिश रचने का आरोप है।