Wednesday, August 19, 2026
spot_imgspot_imgspot_img

कोहरे का कहर: Chandigarh Airport से 14 फ्लाइट्स रद्द, शताब्दी 4 घंटे 45 मिनट लेट

धुंध और कोहरे के कारण शहीद भगत सिंह अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे चंडीगढ़ से 14 फ्लाइट्स रद्द और 8 ने लेट उड़ान भरी है।

धुंध और कोहरे के कारण शहीद भगत सिंह अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे चंडीगढ़ से 14 फ्लाइट्स रद्द और 8 ने लेट उड़ान भरी है। इसके साथ ही शताब्दी तय समय से करीब 4 घंटे 45 मिनट लेट पहुंची। इसके साथ ही दूसरे राज्यों से चंडीगढ़ आने वाली अधिकतर ट्रेनें अपने तय समय से लेट पहुंची रही है। इस संबंध में अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट के सी.ई.ओ. अजय वर्मा का कहना है कि सुबह के समय विजिबिलटी कम होने के कारण फ्लाइट्स की उड़ानें प्रभावित हुई है। धुंध और कोहरे के कारण चंडीगढ़ अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से आने वाली 5 और जाने वाली 9 फ्लाइट्स रद्द हुईं। आधा दर्जन फ्लाइट्स तय समय से लेट उड़ान भरी है, जिसमें मुम्बई, गोवा, जयपुर और अहमदाबाद की फ्लाइट शामिल है।
सद्भभावना सुपरफास्ट 4 घंटे देरी से पहुंची
शताब्दी, जो 11 बजे पहुंचती है, वह दोपहर 3.45 बजे पहुंची। ऊंचाहार एक्सप्रेस सुबह 9.15 बजे की जगहरात 7.30 बजे पहुंची, जो तय समय से करीब 10 घंटे लेट रही। इसके साथ ही हावड़ा से वाया चंडीगढ़ होकर कालका जाने वाली हावड़ा मेल तय समय से 12 घंटे लेट पहुंची। सद्भभावना सुपरफास्ट 4 घंटे लेट, केरल संपर्कक्रांति 4 घंटे लेट, रामनगर ट्रेन 1 घंटे 20 मिनट लेट पहुंची।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Punjab News