Tuesday, July 21, 2026
spot_imgspot_imgspot_img

गुरदासपुर में आतंकी वारदात के बाद अमृतसर में हाई अलर्ट, पूरे शहर में नाकाबंदी

पूरे शहर में नाकाबंदी कर वालों की चैकिंग शुरू कर दी गई।

सीमावर्ती जिला गुरदासपुर में बॉर्डर के नजदीक पुलिस पोस्ट में ए एस आई और होमगार्ड के जवान की गोलियां मार कर हत्या करने के बाद बॉर्डर एरिया में हाई अलर्ट जारी किया गया है। इसी के चलते अमृतसर सिटी में पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर द्वारा अधिकारियों के साथ मीटिंग की गई ।इसके बाद पूरे शहर में अलर्ट जारी कर दिया गया। आला अधिकारियों समेत सभी एस एस ओ , चौकी इंचार्ज और अलग-अलग सेल की टीम शहर में सड़कों पर उतर आए।

पूरे शहर में नाकाबंदी कर वालों की चैकिंग शुरू कर दी गई। रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड के अलावा प्रमुख बाजारों में पुलिस द्वारा स्पेशल चेकिंग की गई ।डॉग स्क्वायड बम निरोधक दस्ते और पंजाब पुलिस के कमांडो द्वारा चैकिंग की गई। पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर खुद अपनी टीम के साथ सोमवार की रात को शहर की सड़कों पर उतरे ।न्यू अमृतसर से लेकर रंजीत एवेन्यू तक उन्होंने सभी टी पॉइंट पर लगाए गए पुलिस नाको की समीक्षा की। ड्यूटी पर मौजूद पुलिस कर्मियों को सुरक्षा संबंधी दिशा निर्देश दिए और अलर्ट रहने के लिए कहा गया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Punjab News