Tuesday, July 21, 2026
spot_imgspot_imgspot_img

जालंधर में अवैध गैस रिफिलिंग के समय फटा सिलेंडर:धमाके से मकान का गेट उखड़ा, बुरी तरह झुलसा युवक; सामान जलकर राख

जालंधर के शाम नगर इलाके में अवैध रूप से गैस रिफिलिंग के दौरान एक सिलेंडर ब्लास्ट हो गया।

इस घटना में एक व्यक्ति गंभीर रूप से झुलस गया है और मकान के दरवाजे उखड़ गए। मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने इस अवैध धंधे के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, यहां किराए के कमरे में रहने वाले कुछ युवक बड़े सिलेंडरों से छोटे सिलेंडरों में अवैध रूप से गैस भरने और गैस चोरी करने का काम कर रहे थे। इसी दौरान अचानक गैस लीक हुई और जबरदस्त ब्लास्ट हो गया।
कमरे के अंदर रखा सामान जलकर राख।
कमरे के अंदर रखा सामान जलकर राख।
धमाका इतना जबरदस्त था कि कमरे के लोहे के गेट उखड़कर बाहर जा गिरे और घर के अंदर रखा सामान जलकर राख हो गया। घटना के समय वहां मौजूद एक युवक, जो खाना बनाने की कोशिश कर रहा था, बुरी तरह झुलस गया। उसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है, जबकि उसका दूसरा साथी मौके से फरार बताया जा रहा है।
धमाके की आवाज सुनकर आसपास के लोग घरों से बाहर निकल आए। स्थानीय निवासियों का कहना है कि यह इलाका काफी तंग है और पास ही रेलवे पटरी भी है। यदि आग ज्यादा फैलती, तो पूरे मोहल्ले में बड़ा जान-माल का नुकसान हो सकता था। लोगों ने आरोप लगाया कि यहां काफी समय से अवैध रूप से गैस निकालने का काम चल रहा था, जिसकी स्मेल भी अक्सर आती थी।
पुलिस ने चार गैस सिलेंडर किए बरामद घटना की सूचना मिलते ही थाना डिवीजन नंबर 1 के सब-इंस्पेक्टर पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। जांच के दौरान कमरे से चार गैस सिलेंडर, रिफिल करने वाली पाइपें और एक इलेक्ट्रॉनिक कांटा (तोलने वाली मशीन) बरामद किया गया। मौके पर मौजूद लोगों ने रोष जताते हुए कहा कि प्रशासन की लापरवाही के कारण रिहायशी इलाकों में ऐसे मौत के खेल चल रहे हैं।
पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरु की पुलिस ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है और मकान मालिक से भी पूछताछ की जा रही है कि उन्होंने बिना वेरिफिकेशन के इन युवकों को कमरा कैसे दिया। पुलिस अब उस गैस एजेंसी की भी जांच कर रही है, जहां से ये युवक सिलेंडर लेकर आते थे और अवैध रूप से गैस निकालकर उन्हें ब्लैक में बेचते थे। पुलिस फरार आरोपियों की तलाश में छापेमारी कर रही है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Punjab News