Home Latest News युद्ध नाशियां विरुद्ध के तहत मोगा पुलिस ने एक सप्ताह में 14...

युद्ध नाशियां विरुद्ध के तहत मोगा पुलिस ने एक सप्ताह में 14 मामले किए दर्ज और 21 आरोपी गिरफ्तार : SSP

18
0

 ड्रग हॉट स्पॉट क्षेत्रों में चलाए गए सर्च ऑपरेशन के दौरान नौ मामले दर्ज कर 16 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।

पंजाब सरकार के युद्ध नशों के विरुद्ध अभियान के तहत मोगा पुलिस ने एक सप्ताह के दौरान नशा तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 14 मामले दर्ज किए और 21 आरोपियों को गिरफ्तार किया। आरोपियों के कब्जे से 152 ग्राम हेरोइन, 135 नशीली गोलियां तथा 20 बोतल अवैध शराब बरामद की गई। इसके अलावा तीन भगोड़े (पी.ओ.) आरोपियों को भी गिरफ्तार किया गया। एस.एस.पी. सरताज सिंह चाहल ने बताया कि 1 जुलाई से 7 जुलाई तक सब-डिवीजन सिटी मोगा पुलिस द्वारा विशेष अभियान चलाया गया।
4 जुलाई को ड्रग हॉट स्पॉट क्षेत्रों में चलाए गए सर्च ऑपरेशन के दौरान नौ मामले दर्ज कर 16 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। इस कार्रवाई में 105 ग्राम हेरोइन और 12 बोतल अवैध शराब भी बरामद की गई। पुलिस ने नशा मुक्ति अभियान के तहत दो व्यक्तियों को नशा छुड़ाने के लिए जनेर स्थित नशा मुक्ति केंद्र में भी दाखिल कराया। वहीं, थाना सिटी मोगा पुलिस ने लूट की वारदातों में शामिल चार आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से लूटे गए दो मोबाइल फोन, एक मोटरसाइकिल, एक किरपान तथा एक बेसबॉल बैट बरामद किया। एस.एस.पी ने बताया कि नशे के खिलाफ जनजागरूकता अभियान भी लगातार चलाया जा रहा है।
इस दौरान लंधेके, नेचर पार्क मोगा, खोटे, नाहल, सिंहांवाला, घल्ल कलां, सलहीणा और खोसा पांडो सहित आठ गांवों और शहरों में पंचायतों, स्पोर्ट्स क्लबों तथा गणमान्य लोगों के साथ बैठकें कर युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया गया। साथ ही आम जनता से नशा तस्करों की सूचना पुलिस को देने की अपील की गई, ताकि समाज से नशे के कारोबार को पूरी तरह समाप्त किया जा सके।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here