Home Latest News पंजाबी युवक कनाडा से डिपोर्ट, 2 साल पहले गया था:फिरौती मांगने के...

पंजाबी युवक कनाडा से डिपोर्ट, 2 साल पहले गया था:फिरौती मांगने के आरोप, गिरफ्तारी के बाद निकाला; पुलिस ने फोटो जारी की

19
0

कनाडा के सरे शहर में चल रहे फिरौती गिरोह से संबंधित पंजाबी मूल के युवक की पुलिस ने फोटो जारी की है।

4 मई को फोटो जारी कर पुलिस ने युवक की पहचान प्रभजोत सिंह (20) के रूप में की है। कनाडा पुलिस का कहना है कि युवक फिरौती मांगने के मामले में शामिल रहा है।
उसे पहले गिरफ्तार किया गया था और अब डिपोर्ट कर दिया है। पुलिस ने कहा कि फोटो जारी करने का मकसद उसके बारे में और डिटेल पता करना है। लोगों से अपील की गई है कि अगर किसी को इसके अपराधों को बारे में पता हो तो बताएं।
पुलिस ने बताया कि पिछले कुछ वर्षों से ब्रिटिश कोलंबिया के लोअर मेनलैंड क्षेत्र, खासकर सरे में एक्सटॉर्शन की घटनाएं तेजी से बढ़ी हैं। इनमें धमकियां, गोलीबारी, घरों पर हमले और हिंसक वारदातें शामिल हैं।
कई मामलों में विदेशी युवा (स्टूडेंट वीजा या अन्य वीजा पर आए) इन नेटवर्क से जुड़े पाए गए हैं। 2026 की शुरुआत में सरे पुलिस सर्विस (SPS) को पता चला कि 20 वर्षीय प्रभजोत सिंह एक्सटॉर्शन से जुड़ी आपराधिक गतिविधियों में संदिग्ध है। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया।
डिपोर्टेशन के बारे में जानकारी देता सरे पुलिस का अधिकारी।
डिपोर्टेशन के बारे में जानकारी देता सरे पुलिस का अधिकारी।
बॉर्डर सर्विसेज एजेंसी ने किया डिपोर्ट
गिरफ्तारी के बाद SPS ने इसकी जानकारी कनाडा बॉर्डर सर्विसेज एजेंसी (CBSA) को सौंपी। CBSA ने इमिग्रेशन जांच की और पाया कि सिंह कनाडा में रहने के योग्य नहीं है। इसके बाद उसे देश से डिपोर्ट (निकाल) दिया गया। 4 मई 2026 को सरे पुलिस ने प्रभजोत सिंह की पुलिस फोटो सार्वजनिक रूप से जारी की। पुलिस का कहना है कि यह कदम इसलिए उठाया गया है, ताकि जांच में मदद मिले।
पुलिस बोली-एक्सटॉर्शन टास्क फोर्स नेटवर्क तोड़ रही
सरे पुलिस सर्विस ने कहा कि यह व्यक्ति सरे में चल रहे एक्सटॉर्शन संकट से जुड़ा माना जाता है। फोटो जारी करना इसलिए जरूरी था क्योंकि इससे चल रही जांचों में महत्वपूर्ण जानकारी मिल सकती है। SPS बीसी प्रोविंशियल एक्सटॉर्शन टास्क फोर्स के साथ मिलकर इन नेटवर्क को तोड़ने के लिए काम कर रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here