Home Latest News Jalandhar बाईपास के निकट रॉन्ग साइड आ रही कार की टक्कर...

Jalandhar बाईपास के निकट रॉन्ग साइड आ रही कार की टक्कर से एक्टिवा सवार 2 युवतियां घायल

2
0

जालंधर बाईपास के निकट रॉन्ग साइड आ रही तेज रफ्तार कार ने सामने से एक्टिवा को टक्कर मार दी।

इस हादसे में एक्टिवा सवार दोनों युवतियां घायल हो गईं। लोगों ने दोनों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचा, जबकि कार चालक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक घटना वीरवार सुबह की है। रॉन्ग साइड आ रही कीया कंपनी की कार ने सामने से आ रहे एक्टिवा को टक्कर मार दी।
एक्टिवा पर दो युवतियां सवार थी। दोनों हादसे में घायल हो गई। दोनों को लोगों ने ही अस्पताल पहुंचाया। लोगों का कहना है कि कार सवार रॉन्ग साइड था और तेज रफ्तार था। लोगों ने बताया कि जब कार चालक को रोका तो वह पब्लिक से ही हाथापाई करने पर उतर आया। इस पर लोगों ने उसे पकड़ा और पुलिस को सूचना दी।
पुलिस के पहुंचने पर आरोपी कार चालक को उनके हवाले कर दिया गया। लोगों का कहना है कि जालंधर बाईपास के इस हिस्से में रॉन्ग साइड से वाहन चलाने वालों के कारण अक्सर हादसे होते रहते हैं। कई बार लोगों द्वारा प्रशासन का ध्यान इस समस्या की ओर दिलाए जाने के बावजूद स्थिति में कोई खास सुधार नहीं हुआ है, जिसके चलते राहगीरों और वाहन चालकों की जान लगातार जोखिम में बनी रहती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here