Home Latest News Kriti Wedding: 35 की उम्र में दुल्हन बनेंगी कृति सेनन? बॉयफ्रेंड कबीर...

Kriti Wedding: 35 की उम्र में दुल्हन बनेंगी कृति सेनन? बॉयफ्रेंड कबीर बहिया संग शादी पर सिंगर स्टेबिन बेन ने तोड़ी चुप्पी

3
0

बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सेनन अपनी फिल्मों को लेकर अक्सर चर्चा में रहती हैं.

जो बॉलीवुड एक्ट्रेस लंबे वक्त से डायरेक्टर्स की पसंद बनी हुई हैं, उस लिस्ट में कृति सेनन भी शामिल हैं. अपनी जबरदस्त एक्टिंग से अक्सर सबका दिल जीतती रही हैं. साथ ही काफी सोच समझकर ही प्रोजेक्ट्स साइन करती हैं. हाल ही में उनकी फिल्म ‘कॉकटेल 2’ रिलीज हुई. जिसमें एक्ट्रेस के अपोजिट शाहिद कपूर और रश्मिका मंदाना को काम करते देखा गया.

इस फिल्म को क्रिटिक्स ने अच्छा रिव्यू दिया है, साथ ही लोगों को भी कहानी पसंद आई. लेकिन इस पिक्चर के अलावा वो अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियां बटोर रही हैं. जी हां, एक्ट्रेस लंबे वक्त से बिजनेसमैन कबीर बहिया को डेट कर रही हैं. क्या अब वो बॉयफ्रेंड के साथ शादी करने वाली हैं? इन अफवाहों को एक्ट्रेस की बहन नूपुर सेनन के पति स्टेबिन बेन ने खारिज कर दिया है.

कृति सेनन लंबे वक्त से कबीर बहिया के साथ रिश्ते में हैं. उन्होंने अबतक अपने रिलेशनशिप को ऑफिशियल नहीं किया है. पर पार्टी और फंक्शन में भी एक साथ स्पॉट किए जा चुके हैं. यहां तक कि अब दोनों सोशल मीडिया पर साथ में तस्वीर भी शेयर करते हैं.

अक्सर उनकी शादी की अफवाहें उड़ती रहती हैं और एक बार फिर कुछ ऐसा ही हुआ. हालांकि, अब सिंगर और कृति के जीजा स्टेबिन बेन ने रिएक्शन दिया है. वो कहते हैं कि- ”जल्दबाजी करने की कोई वजह नहीं है”.

क्या सच में शादी कर रही हैं कृति?

Galatta इंडिया से बातचीत में स्टेबिन बिन ने कृति सेनन की शादी पर कहा कि- ”इस साल की शुरुआत में कृति की छोटी बहन नूपुर की उनसे शादी हुई है. जिसके बाद लोग कृति सेनन की शादी के बारे में ज्यादा पूछने लगे हैं.” हालांकि, उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि जिंदगी बदलने वाले इतने बड़े फैसले में जल्दबाजी करने की कोई वजह नहीं है. ”मुझे नहीं पता कि लोग यह क्यों पूछते रहते हैं.
उसकी छोटी बहन की शादी के बाद, सबने कहना शुरू कर दिया अब कृति की बारी है.” इस दौरान कृति सेनन की तारीफ करते हुए उन्होंने कहा कि- ”उन्होंने पक्के इरादे और कड़ी मेहनत से इंडस्ट्री में अपना रास्ता बनाया है. जिससे प्रोफेशनली इतना कुछ हासिल किया है, तो अब उन्हें इसलिए शादी करने का प्रेशर महसूस नहीं करना चाहिए, क्योंकि समाज यही उम्मीद करता है.”
दरअसल कृति सेनन और कबीर बहिया पिछले कुछ सालों से एक-दूसरे को डेट कर रहे है. कबीर बहिया एक यूके बेस्ड बिजनेसमैन हैं, जिनके पिता कुलजिंदर बहिया ब्रिटेन की ट्रैवल एजेंसी ‘साउथहॉल ट्रैवल’ के मालिक हैं. कबीर भी ‘वर्ल्डवाइड एविएशन एंड टूरिज्म लिमिटेड’ के MD हैं. वो अक्सर महेंद्र सिंह धोनी के परिवार के साथ दिखते हैं, जिनके साथ अच्छे रिश्ते हैं.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here