Home Latest News Jalandhar में फिरौती गैंग का मददगार गिरफ्तार:वारदात में इस्तेमाल बाइक की फर्जी...

Jalandhar में फिरौती गैंग का मददगार गिरफ्तार:वारदात में इस्तेमाल बाइक की फर्जी नंबर प्लेट बनाई; दुकानदारों को सख्त चेतावनी

5
0

जालंधर के कमिश्नरेट थाना 5 की पुलिस ने फिरौती के लिए गोलीबारी करने वाले गिरोह के मददगार को गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल मोटरसाइकिल की फर्जी नंबर प्लेट तैयार करने वाले आरोपी रिशव (निवासी पठानकोट) को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई मुख्य आरोपी गुरलाल सिंह की निशानदेही पर की गई।
पुलिस ने मामले में अन्य धाराएं जोड़कर आगे की जांच तेज कर दी है। पुलिस जांच में सामने आया है कि इलाके में फिरौती वसूलने के इरादे से गोली चलाने आए मुख्य आरोपी गुरलाल सिंह ने जिस मोटरसाइकिल का इस्तेमाल किया था, उसकी नंबर प्लेट फर्जी थी। जब पुलिस ने गुरलाल से सख्ती से पूछताछ की, तो उसकी निशानदेही पर फर्जी नंबर प्लेट बनाने वाले व्यक्ति की पहचान की गई।
पठानकोट का रहने वाला है आरोपी रिशव
पहचान होने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए नंबर प्लेट तैयार करने वाले आरोपी को 25 जून 2026 को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए आरोपी की पहचान रिशव के रूप में हुई है, जो पठानकोट के गांव कलीजपुर का रहने वाला है।
मामले में बढ़ाई गई कानूनी धाराएं
एसीपी (ACP) आतीश भाटिया ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि थाना 5 में यह मामला 20 जून 2026 को दर्ज किया गया था। जांच के दौरान जैसे-जैसे नए तथ्य सामने आए, पुलिस ने मुकदमे में अतिरिक्त कानूनी धाराएं जोड़ते हुए आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
नंबर प्लेट बनाने वाले दुकानदारों को सख्त चेतावनी
इस मामले के सामने आने के बाद पुलिस प्रशासन ने नंबर प्लेट बनाने वाले सभी दुकानदारों के लिए सख्त निर्देश जारी किए हैं। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि बिना पूरी जांच-पड़ताल और वैध दस्तावेजों के किसी भी वाहन की नंबर प्लेट तैयार न की जाए। नियमों का उल्लंघन करने वाले दुकानदारों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
अन्य आरोपियों की तलाश में छापेमारी जारी
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि इस मामले में शामिल कुछ अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। उनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस की अलग-अलग टीमें विभिन्न ठिकानों पर लगातार छापेमारी कर रही हैं। पुलिस का दावा है कि सभी फरार आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here