Home Latest News अमृतसर-तरनतारन में मंत्री हरभजन सिंह कई कार्यक्रम:नशा विरोधी बैठक में होंगे शामिल,...

अमृतसर-तरनतारन में मंत्री हरभजन सिंह कई कार्यक्रम:नशा विरोधी बैठक में होंगे शामिल, लोक मिलनी में भी करेंगे शिरकत; लोगों की समस्याएं सुनेंगे

3
0

मंत्री हरभजन सिंह ईटीओ अपने दिन की शुरुआत जंडियाला से करेंगे

पंजाब के लोक निर्माण मंत्री हरभजन सिंह ईटीओ आज अमृतसर और तरनतारन जिलों में विभिन्न जनहित व विकास संबंधी कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। उनके दौरे को लेकर प्रशासनिक अधिकारियों और पार्टी कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखा जा रहा है।
मंत्री हरभजन सिंह ईटीओ अपने दिन की शुरुआत जंडियाला से करेंगे, जहां वह नगर परिषद चुनाव से संबंधित कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे और स्थानीय लोगों व पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगे। इसके बाद वह तरनतारन के लिए रवाना होंगे।
‘युद्ध नशे विरुद्ध’ बैठक में होंगे शामिल
दोपहर 12 बजे मंत्री तरनतारन स्थित होटल द रॉयल पाम में आयोजित ‘युद्ध नशे विरुद्ध’ बैठक में शामिल होंगे। इसमें नशे के खिलाफ चल रही मुहिम की समीक्षा की जाएगी तथा युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए विभिन्न योजनाओं और जागरूकता अभियानों पर चर्चा होगी। इसमें अधिकारियों के साथ-साथ समाजसेवी संगठनों के प्रतिनिधि भी मौजूद रहेंगे।
भंगवा में सुनेंगे लोगों की समस्याएं
शाम 5 बजे मंत्री गांव भंगवा पहुंचेंगे, जहां आयोजित लोक मिलनी कार्यक्रम के दौरान वे क्षेत्र के लोगों की समस्याएं सुनेंगे और संबंधित अधिकारियों को उनके समाधान के लिए आवश्यक निर्देश देंगे। इसके बाद शाम 6 बजे वे दशमेश नगर में आयोजित लोक मिलनी कार्यक्रम में शामिल होंगे।
इस दौरान मंत्री 66 केवी सब-स्टेशन का उद्घाटन भी करेंगे, जिससे क्षेत्र की बिजली आपूर्ति व्यवस्था को और मजबूत बनाने में मदद मिलेगी। दिन का अंतिम कार्यक्रम शाम 7 बजे सैदो लेहल गांव में होगा, जहां लोक मिलनी के माध्यम से वे आम लोगों से सीधा संवाद करेंगे और उनकी समस्याएं व सुझाव सुनेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here