Home Latest News Jalandhar में बड़ी वारदात: इस इलाके में चलीं 25 राउंड गोलियां, मची...

Jalandhar में बड़ी वारदात: इस इलाके में चलीं 25 राउंड गोलियां, मची अफरा-तफरी

6
0

जालंधर शहर में आज सुबह गोलियां चलने की वारदात सामने आई है।

मामला बाबू लाभ सिंह नगर इलाके का है जहां अचानक गोलियों की तड़तड़ाहट सुनाई दी। जानकारी के मुताबिक, करीब 25 राउंड फायरिंग की गई, जिससे पूरे इलाके में दहशत फैल गई। इस घटना में एक युवक के घायल होने की पुष्टि हुई है, जिसे गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
सुबह 6 बजे हुआ हमला
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, यह वारदात आज सुबह लगभग 6 बजे हुई, जब कुछ लोग इलाके में पहुंचे और अचानक फायरिंग शुरू कर दी। बताया जा रहा है कि अमरजीत नामक युवक अपने साथियों के साथ वहां पहुंचा था और उसने अपने समूह के साथ मिलकर हमला किया।
युवक को पेट में लगी गोली
फायरिंग के दौरान राहुल नाम के युवक को पेट में गोली लग गई। घायल अवस्था में उसे तुरंत सत्यम अस्पताल ले जाया गया, जहां उसका इलाज जारी है। डॉक्टरों के अनुसार उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।
पुरानी रंजिश से जुड़ा हो सकता है मामला
प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि यह हमला पुरानी रंजिश का हो सकता है। बताया जा रहा है कि कुछ समय पहले मकसूदां मंडी इलाके में सत्ता नामक युवक की हत्या हुई थी, और उसी घटना का बदला लेने के लिए इस वारदात को अंजाम दिए जाने की आशंका जताई जा रही है। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी अमरजीत अपने साथियों सहित मौके से फरार हो गया। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है।
पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और आरोपियों की तलाश जारी है। अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही हमलावरों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here