Home Latest News Jalandhar में मिली डेड बॉडी, हत्या की आशंका:शरीर पर कट के कई...

Jalandhar में मिली डेड बॉडी, हत्या की आशंका:शरीर पर कट के कई निशान; बाइक पर शिवसेना के तीर का निशान

18
0

जालंधर के गदईपुर में मुर्गी फार्म के पास एक युवक की डेड बॉडी मिली है।

राहगीर विशाल गिरी ने बताया कि डेडबॉडी देख थाना-8 पुलिस को फोन किया तो जवान मौके पर पहुंचे। डेडबॉडी के पास ही युवक की बाइक मिली जिसका नंबर पीबी-08-FS 3587 है। बाइक के वाइजर पर शिवसेना के सिंबल तीर का निशान बना है। पुलिस अभी मौके पर पहुंची है और लाश को सड़क से नीची जगह से उठाने के लिए जीसीबी बुलाई गई है। पुलिस मुलाजिमों को का कहना है कि युवक की अभी तक पहचान नहीं हो पाई है। अभी जांच की जा रही है और सूचना दी गई है।
मौके पर आसपास के लोग एकत्रित किए गए हैं और पुलिस लोगों से लाश की पहचान करवा रही है। पुलिस का कहना है कि लाश को सिविल अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए रखवाया जा रहा है। परिजनों या जान पहचान वालों के बयान दर्ज करने के बाद ही आगे की कार्रवाई होगी। देखें मौके के PHOTOS
खाली प्लाट में गिरी थी बाइक, साथ औंधे मुंह गिरा था युवक पुलिस अभी डेडबॉडी मिलने के मामले को कत्ल और एक्सीडेंट दोनों के एंगल से देख रही है। स्थानीय युवक विनोद ने बताया कि युवक प्रवासी लग रहा है। वो यहीं आस-पास में किसी के पास काम करता था। पुलिस ने उसके मालिक को भी मौके पर बुलाया है। पूछताछ चल रही है। बताया जा रहा है जिस खाली प्लाट में युवक का शव मिला वो सड़क से करीब 6 से 7 फीट गहरा है। यहीं पर युवक की बाइक गिरी थी और साथ में ही औंधे मुंह युवक गिरा था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here