पंजाब में नगर निकाय चुनावों के लिए आज सुबह से मतगणना प्रक्रिया शुरू हो गई है।
राज्य के 8 नगर निगमों, 75 नगर काउंसिलों और 20 नगर पंचायतों के चुनाव परिणामों पर सभी की नजरें टिकी हुई हैं। शुरुआती रुझान जल्द सामने आने की संभावना है।
राज्यभर में कुल 115 मतगणना केंद्र बनाए गए हैं, जहां सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। प्रत्येक काउंटिंग सेंटर के आसपास तीन स्तरीय सुरक्षा व्यवस्था लागू की गई है और 100 मीटर के दायरे में आम लोगों की आवाजाही पर रोक लगाई गई है। केवल अधिकृत उम्मीदवारों और उनके काउंटिंग एजेंटों को ही प्रवेश की अनुमति दी गई है।
मतपेटियों की सुरक्षा और पूरी मतगणना प्रक्रिया पर सीसीटीवी कैमरों के जरिए लगातार निगरानी रखी जा रही है। स्ट्रॉन्ग रूम से लेकर काउंटिंग हॉल तक भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। संबंधित जिलों के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी कर रहे हैं।
हर मतगणना केंद्र पर 10 से 14 टेबल लगाई गई हैं, जहां काउंटिंग सुपरवाइजर और सहायक कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। इसके अलावा माइक्रो ऑब्जर्वर स्तर के अधिकारी पूरी प्रक्रिया पर नजर बनाए हुए हैं। जिला चुनाव अधिकारी संपूर्ण मतगणना व्यवस्था के प्रभारी हैं।
यहां पढ़ें लाइव अपडेट्स…
मानसा नगर परिषद चुनाव के नतीजे
-अब तक घोषित नतीजों में शिरोमणि अकाली दल आगे
-मानसा नगर परिषद में अकाली दल के 5 उम्मीदवार जीते
-AAP के 4, कांग्रेस के 2, BJP का 1 और 2 निर्दलीय उम्मीदवार जीते
मोहाली नगर निकाय चुनाव: वार्ड नंबर 6 में मतगणना रुकी
मोहाली नगर निकाय चुनाव के दौरान वार्ड नंबर 6 में मतगणना प्रक्रिया को अस्थायी रूप से रोक दिया गया है। जानकारी के मुताबिक, इस मामले में निर्दलीय उम्मीदवार मनजीत सिंह सेठी की ओर से पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट में याचिका दायर की गई थी। निर्देशों के अनुसार, ऑब्जर्वर के मौके पर पहुंचने के बाद ही वार्ड नंबर 6 की काउंटिंग दोबारा शुरू की जाएगी। फिलहाल इस वार्ड में मतगणना प्रक्रिया स्थगित कर दी गई है, जिससे परिणामों का इंतजार और बढ़ गया है।
मजीठा नगर कौंसिल चुनाव परिणाम
मजीठा नगर कौंसिल चुनावों में अब तक दो वार्डों के परिणाम घोषित किए गए हैं।
मिली जानकारी के अनुसार, एक वार्ड में आम आदमी पार्टी (AAP) के उम्मीदवार ने जीत दर्ज की है, जबकि दूसरे वार्ड में शिरोमणि अकाली दल (SAD) के प्रत्याशी ने सफलता हासिल की है।
-राजपुरा वार्ड नंबर 20 से आप प्रत्याशी रमनजीत सिंह 300 वोटों से जीते।
Punjab MC Elections Result: 12:02 बजे तक के नतीजे
पंजाब स्थानीय निकाय चुनाव: 23 जिलों में मतगणना जारी
पंजाब के 23 जिलों में कुल 115 मतगणना केंद्र बनाए गए हैं, जहां परिणामों की गिनती की जा रही है। इन केंद्रों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं और हर गतिविधि की वीडियोग्राफी भी कराई जा रही है।
इस चुनाव में कुल 7,554 उम्मीदवारों की राजनीतिक किस्मत दांव पर लगी है। इनमें 8 नगर निगमों के लिए 1,613 उम्मीदवारों ने चुनाव लड़ा है, जबकि 75 नगर परिषदों में 5,141 प्रत्याशी मैदान में उतरे हैं।
इसके अलावा 19 नगर पंचायतों के लिए 800 उम्मीदवारों ने अपनी किस्मत आजमाई है।
मंडी गोबिंदगढ़ नगर परिषद चुनाव परिणाम
मंडी गोबिंदगढ़ नगर परिषद चुनावों के वार्ड नंबर 1 से भारतीय जनता पार्टी (BJP) के उम्मीदवार ने जीत हासिल की है। वहीं वार्ड नंबर 2 और वार्ड नंबर 5 व 6 में आम आदमी पार्टी (AAP) के प्रत्याशियों ने सफलता दर्ज कर मजबूत प्रदर्शन किया है।
वार्ड नंबर 3 से शिरोमणि अकाली दल (SAD) के उम्मीदवार विजयी रहे, जबकि वार्ड नंबर 4 में कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशी ने जीत हासिल की है।
मोहाली नगर निगम और नगर परिषद के नतीजे
वार्ड नंबर 1 में BJP आगे चल रही है।
वार्ड नंबर 2 में आम आदमी पार्टी आगे चल रही है।
वार्ड नंबर 3 में आम आदमी पार्टी आगे चल रही है।
वार्ड नंबर 4 में आम आदमी पार्टी आगे चल रही है।
वार्ड नंबर 5 में AAP भी आगे चल रही है।
वार्ड नंबर 6 में एक निर्दलीय उम्मीदवार आगे चल रहा है।
वार्ड नंबर 7 में अकाली दल आगे चल रहा है।
वार्ड नंबर 8 में आम आदमी पार्टी आगे चल रही है।
वार्ड नंबर 9 में आम आदमी पार्टी आगे चल रही है।
वार्ड नंबर 10 में कांग्रेस आगे चल रही है।
वार्ड नंबर 11 में आम आदमी पार्टी आगे चल रही है।
वार्ड नंबर 12 में कांग्रेस आगे चल रही है।
वार्ड नंबर 13 में निर्दलीय उम्मीदवार आगे चल रहा है।
वार्ड नंबर 14 में BJP आगे चल रही है।
मोहाली नगर निगम चुनाव: सेक्टर 69 वार्ड परिणाम
वार्ड संख्या 32 से AAP उम्मीदवार गुरजीत सिंह जीते।
वार्ड संख्या 26 से आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार सतविंदर सिंह जीते।
वार्ड संख्या 37 से कांग्रेस पार्टी की उम्मीदवार बलजीत कौर जीते।
सरहिंद नगर परिषद चुनाव परिणाम
सरहिंद नगर परिषद चुनावों के शुरुआती रुझान सामने आ गए हैं, जिनमें आम आदमी पार्टी (AAP) और कांग्रेस के बीच सीधा और कड़ा मुकाबला देखने को मिल रहा है। वार्डवार परिणामों में वार्ड नंबर 1, 3, 4 और 6 से आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार विजयी रहे हैं। वहीं, वार्ड नंबर 2, 5 और 7 में कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशियों ने जीत हासिल की है।
Punjab MC Elections Result: 11:40 बजे तक के नतीजे
-बरनाला नगर परिषद के 50 वार्डों में से अब तक 8 वार्डों के परिणाम सामने आए हैं, जिनमें आम आदमी पार्टी ने सभी 8 वार्डों में जीत दर्ज की है।
-मलेरकोटला नगर परिषद के 33 वार्डों में से 4 वार्डों के घोषित नतीजों में कांग्रेस ने 3 सीटें अपने नाम की हैं, जबकि एक वार्ड में आम आदमी पार्टी को जीत मिली है।
-धारीवाल नगर परिषद के 13 वार्डों के घोषित परिणामों में आम आदमी पार्टी ने 7 सीटों पर जीत दर्ज की है। वहीं शिरोमणि अकाली दल और कांग्रेस के उम्मीदवारों ने 2-2 वार्डों में सफलता हासिल की है।
-रायकोट नगर काउंसिल के वार्ड नंबर 2 से कांग्रेस उम्मीदवार सुखविंदर कौर जीत गईं।
-करतारपुर नगर कौंसिल के 15 वार्डों में से 13 के घोषित परिणामों में आम आदमी पार्टी ने 9 सीटें जीतकर बढ़त बनाई है। कांग्रेस को 2 सीटें मिली हैं, जबकि 2 वार्डों में निर्दलीय उम्मीदवार विजयी रहे हैं।
-गोनियाना नगर कौंसिल के 23 वार्डों में हुए चुनाव में 3 वार्डों में निर्दलीय और 1 वार्ड में आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार ने जीत दर्ज की है। एक आजाद उम्मीदवार निर्विरोध चुना गया।
-बरनाला में 3 वार्डों में आम आदमी पार्टी ने जीत हासिल की है।
-गिद्दड़बाहा नगर कौंसिल के 19 वार्डों में से 7 सीटों पर आम आदमी पार्टी ने अपना कब्जा जमाया है।
-श्री आनंदपुर साहिब नगर परिषद चुनावों में AAP ने रचा इतिहास 13 में से 11 सीटें जीतीं।
फिल्लौर नगर परिषद चुनाव परिणाम
वार्ड नंबर 1 से आम आदमी पार्टी की जसविंदर कौर जीतीं।
वार्ड नंबर 2 से आम आदमी पार्टी के शंकर संधू जीते।
वार्ड नंबर 3 से आम आदमी पार्टी की रंजीता जीतीं।
वार्ड नंबर 4 से निर्दलीय उम्मीदवार अमित पम्मा जीते।
वार्ड नंबर 5 से निर्दलीय उम्मीदवार मंजू बाला जीतीं।
वार्ड नंबर 6 से आम आदमी पार्टी के परमजीत भारती जीते।
वार्ड नंबर 7 से आम आदमी पार्टी की सरबजीत कौर जीतीं।
वार्ड नंबर 8 से आम आदमी पार्टी के वैभव शर्मा जीते।
वार्ड नंबर 9 से कांग्रेस की मधु बाथला जीतीं।
वार्ड नंबर 10 से आम आदमी पार्टी के सुरिंदर डावर जीते।
वार्ड नंबर 11 से कांग्रेस उम्मीदवार प्रभजोत कौर जीतीं।
वार्ड नंबर 12 से आम आदमी पार्टी की उम्मीदवार रजनी गाबा जीतीं।
वार्ड नंबर 13 से कांग्रेस के मलकीत सिंह जीते।
वार्ड नंबर 14 से बहुजन समाज पार्टी के बुध प्रकाश जीते।
वार्ड नंबर 15 से बहुजन समाज पार्टी के पाल आराम संधू विजेता रहे। इसके साथ ही, 15 में से 8 सीटों पर आम आदमी पार्टी के पार्षद जीते हैं। दो सीटों पर निर्दलीय उम्मीदवार जीते हैं, जबकि दो सीटों पर कांग्रेस और दो सीटों पर बहुजन समाज पार्टी के उम्मीदवार जीते हैं।
-सुल्तानपुर लोधी नगर परिषद चुनाव के नतीजे और रुझान लगातार सामने आ रहे हैं। वार्ड नंबर 1 में शिरोमणि अकाली दल ने जीत दर्ज की है, जबकि वार्ड नंबर 2 और 6 में आम आदमी पार्टी ने बढ़त के साथ जीत हासिल की। वार्ड नंबर 3 में राणा गुट आगे चल रहा है, वहीं वार्ड नंबर 4, 5, 7, 8 और 13 में राणा गुट ने जीत दर्ज कर अपना दबदबा कायम रखा है। इसके अलावा वार्ड नंबर 9, 10 और 12 में आम आदमी पार्टी आगे बनी हुई है, जबकि वार्ड नंबर 11 में भी राणा गुट की स्थिति मजबूत बताई जा रही है।
-मोगा नगर निगम और नगर परिषद में वार्ड नंबर 2 से कांग्रेस उम्मीदवार मनप्रीत कौर, वार्ड नंबर 3 से मनजीत मान और वार्ड नंबर 13 से आम आदमी पार्टी के राकेश बजाज आगे चल रहे हैं, जबकि वार्ड नंबर 7 से शिरोमणि अकाली दल के गोविंदर पोपली बढ़त बनाए हुए हैं। पूरे क्षेत्र में मतगणना के साथ सियासी हलचल तेज हो गई है।
-पायल नगर परिषद चुनाव में भी मतगणना के शुरुआती रुझान सामने आए हैं। वार्ड नंबर 1 में कांग्रेस, वार्ड नंबर 2 में अकाली दल (ब), वार्ड नंबर 3 में निर्दलीय उम्मीदवार, वार्ड नंबर 4 और 5 में कांग्रेस तथा वार्ड नंबर 6 में आम आदमी पार्टी आगे चल रही है।
-करतारपुर नगर कौंसिल चुनाव के नतीजों में 15 में से 13 वार्डों की घोषणा हो चुकी है, जिसमें आम आदमी पार्टी ने 9 सीटों पर जीत दर्ज कर बढ़त बनाई है। कांग्रेस को 2 और निर्दलीय उम्मीदवारों को भी 2 वार्डों में सफलता मिली है, जिससे मुकाबला दिलचस्प बना हुआ है।
-बरनाला में भी आम आदमी पार्टी का प्रदर्शन मजबूत रहा, जहां पार्टी ने 3 सीटों पर जीत हासिल की।
-गोनियाना नगर कौंसिल के 23 वार्डों में से शुरुआती परिणामों में 3 निर्दलीय और 1 आम आदमी पार्टी का उम्मीदवार विजयी घोषित हुआ है। वहीं एक निर्दलीय उम्मीदवार पहले ही निर्विरोध चुना जा चुका है।
-गिद्दड़बाहा नगर कौंसिल के 19 वार्डों में से 7 वार्डों में आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार विजयी रहे, जिससे स्थानीय निकाय चुनावों में पार्टी की पकड़ और मजबूत होती दिख रही है।
जालंधर रामा मंडी नगर परिषद चुनाव परिणाम
वार्ड नंबर 07 से ‘आप’ के विजय पाल जीते
वार्ड नंबर 08 से ‘आप’ के रमेश कुमार जीते
मुकेरियां नगर परिषद में कांग्रेस ने 2 वार्ड जीते
वार्ड नंबर 2 और 3 में कांग्रेस की जीत
वार्ड नंबर 4 में BJP की जीत
वार्ड नंबर 1 में AAP की जीत
भवानीगढ़ नगर परिषद चुनावों में कांग्रेस की जीत
भवानीगढ़ नगर परिषद चुनाव में कांग्रेस ने मजबूत प्रदर्शन करते हुए दो वार्डों पर कब्जा जमाया है। वहीं शिरोमणि अकाली दल को एक वार्ड में सफलता मिली। वार्ड नंबर 5 में आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार ने जीत दर्ज कर पार्टी की मौजूदगी मजबूत की। दूसरी ओर सुनाम नगर परिषद के वार्ड नंबर 4 में भी AAP प्रत्याशी विजयी रहे, जबकि वार्ड नंबर 3 से पार्टी की महिला उम्मीदवार ने शानदार जीत हासिल की है।
–समराला नगर परिषद चुनाव में अलग-अलग वार्डों से उम्मीदवारों की जीत के नतीजे सामने आने लगे हैं। वार्ड नंबर 10 से शिरोमणि अकाली दल के उम्मीदवार रमजीत सिंह ने जीत दर्ज की। वहीं वार्ड नंबर 3 से आम आदमी पार्टी की राजेंद्र कौर विजयी रहीं। वार्ड नंबर 8 में भाजपा उम्मीदवार दीपक कुमार ने बाजी मारी, जबकि वार्ड नंबर 5 से AAP की जसप्रीत कौर ने जीत हासिल की।
–अबोहर नगर निगम चुनाव के तहत सात वार्डों के नतीजे घोषित कर दिए गए हैं। चुनाव परिणामों में आम आदमी पार्टी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पांच वार्डों पर कब्जा जमाया, जबकि भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवारों ने दो वार्डों में जीत हासिल की।
–डेराबस्सी नगर परिषद चुनाव में वार्ड नंबर 19 से आम आदमी पार्टी को बड़ी सफलता मिली है। पार्टी उम्मीदवार हरजीत कौर ने अपने प्रतिद्वंद्वियों को पीछे छोड़ते हुए शानदार जीत हासिल की।
–कपूरथला नगर निगम के वार्ड 1, 6, 7 और 11 में कांग्रेस के उम्मीदवार विजयी रहे।
–रोपड़ नगर काउंसिल के वार्ड नंबर 5 से अकाली दल के उम्मीदवार परमजीत सिंह मक्कड़ 363 वोटों से जीते।
-भवानिगढ़ के वार्ड नंबर 6 से भी कांग्रेस के एक उम्मीदवार ने जीत दर्ज की। यहां कुल 15 वार्ड हैं।
जीरा नगर काउंसिल के नतीजे
जीरा नगर काउंसिल चुनाव के परिणाम सामने आ चुके हैं, जिनमें आम आदमी पार्टी ने वार्ड नंबर 1 से AAP की प्रत्याशी बलविंदर कौर ने जीत दर्ज की, जबकि वार्ड नंबर 2 से हरजीत कौर, वार्ड नंबर 3 से छिंदर कौर, वार्ड नंबर 4 से रानी और वार्ड नंबर 5 से कुलदीप कौर विजयी रहीं।
वहीं कांग्रेस ने भी वार्ड नंबर 6 से प्रीतपाल और वार्ड नंबर 7 से मनप्रीत कौर ने जीत हासिल की। वार्ड नंबर 8 से आम आदमी पार्टी के धर्मपाल ने भी सफलता प्राप्त कर पार्टी के खाते में एक और सीट जोड़ी। पूरे जीरा नगर काउंसिल चुनाव में AAP का दबदबा स्पष्ट रूप से देखने को मिला।
AAP उम्मीदवार पारस शर्मा 80 वोटों से आगे
समाना नगर परिषद चुनाव में वार्ड नंबर 2 से आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार पारस शर्मा बढ़त बनाए हुए हैं। शुरुआती मतगणना के अनुसार वह अपने प्रतिद्वंद्वी उम्मीदवार से करीब 80 वोटों से आगे चल रहे हैं।
होशियारपुर में 755 उम्मीदवार मैदान में
पंजाब में हुए नगर परिषद चुनावों के नतीजे आज आने शुरू हो गए हैं। पूरे पंजाब की बात करें तो 755 उम्मीदवार अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। वहीं, विशेष रूप से होशियारपुर जिले में जिसमें 6 नगर परिषदें और 80 वार्ड शामिल हैं हर राजनीतिक दल सभी 80 वार्डों में जीत का दावा कर रहा है। अब यह देखना बाकी है कि कौन विजयी होता है। इन नगर परिषद चुनावों में कौन जीतता है और कौन हारता है, इसका नतीजा जल्द ही सामने आ जाएगा।