Home Latest News हाइवे पर बैठकर Pakistan भेजता था लाइव फुटेज, Pathankot Police...

हाइवे पर बैठकर Pakistan भेजता था लाइव फुटेज, Pathankot Police ने ऐसे धर दबोचा

13
0

पठानकोट पुलिस ने सीसीटीवी कैमरों की मदद से लाइव फुटेज पाकिस्तान भेजे जाने के मामले का खुलासा किया है.

पंजाब के पठानकोट में सुरक्षा में सेंध का बड़ा मामला सामने आया है. पुलिस ने सीसीटीवी कैमरों की मदद से लाइव फुटेज पाकिस्तान भेजे जाने के मामले का खुलासा किया है. आशंका सैन्य ठिकानों की जानकारी भेजे जाने की है. पठानकोट पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर सुजानपुर में एक शख्स को पकड़ा है.
आरोपी सुजानपुर पुल नंबर 4 और पुल नंबर 5 के बीच नेशनल हाइवे नम्बर 44 पर सीसीटीवी कैमरे लगाकर लाइव फुटेज पाकिस्तान बैठे अपने हैंडलरों को भेजता था. पंजाब-जम्मू नेशनल हाइवे के पल-पल की खबर और सैन्य मूवमेंट सरहद पार भेजी जा रही थी. पंजाब पुलिस द्वारा इस व्यक्ति से पूछताछ की जा रही है. बताया जा रहा है कि वह नशे के लिए ये काम कर रहा था.

कैसे हुई गिरफ्तारी?

पठानकोट के सुजानपुर में पुलिस को एक ऐसी गुप्त सूचना मिली, जिसने सुरक्षा एजेंसियों के भी कान खड़े कर दिए. सूचना के आधार पर पठानकोट पुलिस ने तुरंत जाल बिछाया और सुजानपुर से शख्स को धर दबोचा. शुरुआती पूछताछ में जो सच सामने आया, उसने हर किसी को हैरान कर दिया.
पठानकोट के SSP दलजिंदर सिंह ढिल्लों ने कहा कि जिस शख्स को पकड़ा गया वो पाकिस्तान के लिए जासूसी करता था. इसके द्वारा पठानकोट-जम्मू नेशनल हाइवे नम्बर 44 सुजानपुर के पुल नम्बर चार ओर पांच के बीच मार्केट में कैमरे लगाए गए थे और विदेश में बैठी देश विरोधी ताकतों को लाइव फुटेज भेजता था और ये सब नशे की पूर्ति के लिए करता था. इसके तीन और साथी भी हैं.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here