Home Latest News अमृतसर से जम्मू लाई जा रही 500 किलो नकली पनीर जब्त, गाड़ी...

अमृतसर से जम्मू लाई जा रही 500 किलो नकली पनीर जब्त, गाड़ी के कंडक्टर को हिरासत में लिया

4
0

अमृतसर से जम्मू लाई जा रही लगभग 500 किलोग्राम नकली पनीर पुलिस ने जब्त कर ली।

अमृतसर से जम्मू लाई जा रही लगभग 500 किलोग्राम नकली पनीर पुलिस ने जब्त कर ली। बाद में इसे जांच के लिए ड्रग एंड फूड कंट्रोल विभाग को सौंप दिया गया। इस मामले में पुलिस ने गाड़ी के कंडक्टर को हिरासत में लिया है और जांच जारी है। पनीर रविवार देर रात लाई जा रही थी।
सतवारी पुलिस ने नाका लगाकर वाहन रोका। जांच में पाया गया कि लगभग 500 किलोग्राम पनीर डिब्बों में बंद करके लाई जा रही थी, जिसे पुलिस ने तुरंत जब्त कर लिया। इसके बाद ड्रग एंड फूड कंट्रोल विभाग के अधिकारियों को सूचित किया गया। डिप्टी कमिश्नर (फूड) की टीम मौके पर पहुंची और पनीर के सैंपल लेकर अपने कब्जे में ले लिया। फूड सेफ्टी अधिकारी बताते हैं कि पनीर किसे दिया जाना था, इसकी जानकारी पुलिस जुटा रही है।
कंडक्टर के पास दो मोबाइल नंबर मिले एक गुरदासपुर का और एक जम्मू का, जो फिलहाल बंद हैं। प्रारंभिक जांच में पनीर से बदबू आने की सूचना मिली और पाया गया कि इसे तापमान का ध्यान रखे बिना लाया जा रहा था। फूड सेफ्टी नियमों के तहत खाने की चीजें भेजते समय तापमान की निगरानी आवश्यक होती है; ऐसा न किया जाना नियमों का उल्लंघन है और जुर्माना लग सकता है।
उन्होंने कहा कि पनीर के सैंपलों की जांच जारी है। टेस्ट रिपोर्ट के आधार पर ही आगे कानूनी कार्रवाई की जाएगी। गौरतलब है कि पंजाब से जम्मू तक पनीर और अन्य खेपों की अवैध तस्करी पहले भी कई बार पकड़ी जा चुकी है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here