Home Latest News अमृतसर से भागा तस्कर उत्तराखंड में गिरफ्तार:पाकिस्तान से जुड़े लिंक, घर से...

अमृतसर से भागा तस्कर उत्तराखंड में गिरफ्तार:पाकिस्तान से जुड़े लिंक, घर से मिली थी हेरोइन-पिस्टल; छिपकर रह रहा था

3
0

अवैध हथियार मंगाने के मामले में वांछित एक शातिर आरोपी को सुरक्षा एजेंसियों ने गिरफ्तार किया है।

अमृतसर में पाकिस्तान से ड्रोन के जरिए ड्रग्स और अवैध हथियार मंगाने के मामले में वांछित एक शातिर आरोपी को सुरक्षा एजेंसियों ने गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई उत्तराखंड एसटीएफ, पंजाब पुलिस की एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स और जिला पुलिस की संयुक्त टीम ने की।
जानकारी के मुताबिक आरोपी ईशानप्रीत सिंह, थाना छेहर्टा क्षेत्र के नारायणगढ़ का रहने वाला है और लंबे समय से सुरक्षा एजेंसियों की रडार पर था। आरोप है कि वह पाकिस्तान से ड्रोन के माध्यम से हथियार और हेरोइन मंगाने वाले अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क से जुड़ा हुआ था।
12 पिस्टल और 900 ग्राम हेरोइन केस में गिरफ्तारी
23 मई 2026 को जब पंजाब एएनटीएफ और बीएसएफ ने उसके घर पर छापेमारी की थी, तब वह पुलिस को चकमा देकर छत से कूदकर फरार हो गया था। उस समय उसके घर से 12 अवैध पिस्टल और करीब 900 ग्राम हेरोइन बरामद हुई थी।
पाकिस्तान से हेरोइन सप्लाई का आरोपी गिरफ्तार
फरार होने के बाद आरोपी उत्तराखंड के बाजपुर इलाके में छिपकर रह रहा था। पंजाब एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स से मिले इनपुट के आधार पर संयुक्त टीम ने घेराबंदी कर उसे गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी से प्रारंभिक पूछताछ की गई और आगे की जांच के लिए उसे पंजाब पुलिस को सौंप दिया गया है। पुलिस अब इस पूरे नेटवर्क और इसमें शामिल अन्य लोगों की तलाश में जुटी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here