Monday, July 20, 2026
spot_imgspot_imgspot_img

Jalandhar पुलिस की कार्रवाई: 1.5 किलो हेरोइन बरामद, BMW में भागे दो तस्कर दबोचे

जालंधर में एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (ANTF) ने दो नशा तस्करों को गिरफ्तार किया है।

उनके पास से 1 किलो 564 ग्राम हेरोइन, एक अवैध पिस्तौल बरादम किया है। पुलिस ने तस्करी के लिए उपयोग कर रहे मोटरसाइकिल को जब्त किया है। गिरफ्तारी के दौरान आरोपियों ने पुलिस की BMW गाड़ी लेकर भागने की कोशिश की, जिसके बाद पुलिस ने हवाई फायरिंग कर उन्हें पकड़ लिया।
जालंधर के एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स, रेंज की टीम को एक गुप्त सूचना मिली थी। सब इंस्पेक्टर संजीव कुमार के मुताबिक, जानकारी मिली की दो तस्कर जसकरण सिंह और जगजीत सिंह हेरोइन की बड़ी खेप सप्लाई करने आ रहे हैं।
पुलिस ने आरोपी को घेराबंदी कर पकड़ा
पुलिस ने जालंधर-फगवाड़ा हाईवे पर स्थित पटवारी ढाबा के पास जाल बिछाया। जैसे ही आरोपी वहां पहुंचे, पुलिस ने उन्हें घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान उनके कब्जे से 1 किलो 564 ग्राम हेरोइन, एक अवैध पिस्तौल और मोटरसाइकिल (PB-02-DE-0743) बरामद की गई।
गिरफ्तारी के बाद एक हैरान कर देने वाला वाकया हुआ। जब पुलिस आरोपियों को अपने BMW गाड़ी में बिठा रही थी, तब वे पुलिस की गाड़ी लेकर ही मौके से फरार हो गए। इसके बाद पुलिस ने फिल्मी स्टाइल में तस्करों का पीछा किया।
तस्करों को रोकने के लिए पुलिस ने की हवाई फायर
तस्करों को रोकने के लिए पुलिस द्वारा दो राउंड हवाई फायर भी किए गए, हालांकि किसी वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने अभी इसकी पुष्टि नहीं की है। काफी मशक्कत के बाद पुलिस ने दोनों को फिर से काबू कर लिया।
पकड़े गए आरोपियों में 26 वर्षीय जसकरण सिंह (पुत्र मान सिंह) निवासी गांव मुच्छल, अमृतसर और 29 वर्षीय जगजीत सिंह (पुत्र काका सिंह) निवासी चमकौर साहिब, रूपनगर शामिल हैं।
पूछताछ में पता चला कि जसकरण 10वीं पास है और पहले पाठी का काम करता था। वहीं जगजीत 12वीं पास और बेरोजगार है। दोनों ने जल्दी अमीर बनने और नशा तस्करी में मोटी कमाई के लालच में इस काले धंधे को अपनाया।
पुलिस अब दोनों आरोपियों को अदालत में पेश कर रिमांड पर लेगी। रिमांड के दौरान यह पता लगाने की कोशिश की जाएगी कि वे नशे की यह खेप कहां से लाए थे और उनके नेटवर्क में और कौन-कौन शामिल हैं।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Punjab News