Monday, July 20, 2026
spot_imgspot_imgspot_img

Patiala Police ने ड्रग तस्करों के बनाए अवैध ढांचों को ध्वस्त किया

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में राज्य को नशा मुक्त बनाने के लिए शुरू की गई

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में राज्य को नशा मुक्त बनाने के लिए शुरू की गई नशे के खिलाफ जंग मुहिम के तहत जिला पुलिस प्रमुख वरुण शर्मा के नेतृत्व में पटियाला पुलिस ने नाभा के गांव रोहटी छन्ना में बड़ी कार्रवाई करते हुए सरकारी जमीन पर 8 नशा तस्करों के अवैध निर्माणों को ध्वस्त कर दिया है। इस अवसर पर एसएसपी वरुण शर्मा ने बताया कि नाभा के रोहटी छन्ना गांव में नशा तस्करों ने जल संसाधन विभाग के परिसर में कमरे बनाए हुए थे और इन कमरों का इस्तेमाल नशा सप्लाई करने के लिए किया जा रहा था, जिन्हें आज पटियाला पुलिस ने जल संसाधन विभाग के अधिकारियों की मौजूदगी में ध्वस्त कर दिया। उन्होंने बताया कि जिन आठ लोगों के ढांचे आज ध्वस्त किए गए, उनके खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत 75 मामले दर्ज किए गए हैं।
अवैध निर्माण में शामिल नशा तस्करों का विवरण साझा करते हुए उन्होंने कहा कि प्रेम सिंह उर्फ काका के खिलाफ 13 मामले, प्रेम सिंह की प}ी छोटी कौर के खिलाफ 9 मामले, अमरपाल सिंह उर्फ बुल्ली के खिलाफ 11 मामले, अमरपाल सिंह की पत्नी सरबजीत कौर उर्फ रोड़ी के खिलाफ 13 मामले, हरमेल सिंह उर्फ बंटी के खिलाफ 5 मामले, अमरजीत कौर उर्फ अमरो के खिलाफ 7 मामले, परमजीत कौर उर्फ भोली के खिलाफ 10 मामले और अमनदीप सिंह उर्फ कालू के खिलाफ 7 मामले दर्ज किए गए हैं।
एसएसपी वरुण शर्मा ने कहा कि पंजाब सरकार राज्य के युवाओं को नशे के चंगुल से मुक्त कराने के लिए पूरी दृढ़ता से काम कर रही है और राज्य के युवाओं को नशे के चंगुल में फंसाने वाले नशा तस्करों को किसी भी हालत में बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे नशा तस्करों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराने के लिए अपने नजदीकी पुलिस स्टेशन से संपर्क करें। इस मौके पर एसपी डी. गुरबंस सिंह बैंस और बड़ी संख्या में पुलिस कर्मचारी मौजूद थे।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Punjab News