NationalPolitical News

कांग्रेस को 5 राज्यों में बहुमत मिलने का भरोसा:CWC मीटिंग के बाद कहा कांग्रेस चुनाव के लिए तैयार

सोनिया गांधी ने नेताओं को मीडिया से दूर रह कर कोई भी टिप्पणी करने से मना किया जिससे कांग्रेस को नुकसान पहुंचे

 New Delhi: कांग्रेस वर्किंग कमेटी की हैदराबाद में चल रही मीटिंग आज 17 सितंबर को खत्म हो गई। इस दौरान 14 सूत्रीय प्रस्ताव पास किया गया है। इसमें भरोसा जताया गया है कि पार्टी साल के अंत में 5 राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनावों में बहुमत हासिल करेगी। साल के अंत में राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, मिजोरम और तेलंगाना में चुनाव होने हैं। मीटिंग में कहा गया है कि देश की जनता बदलाव चाहती है और कांग्रेस आने वाले चुनावों के लिए पूरी तरह तैयार है। पार्टी कानून-व्यवस्था, स्वतंत्रता, सामाजिक-आर्थिक और समानता को लेकर जनता की उम्मीदों को पूरा करेगी।

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कांग्रेस नेताओं को चुनाव के लिए तैयार रहने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि ये आराम से बैठने का समय नहीं है। दिन रात मेहनत करनी होगी। जहां हमारी राज्य सरकारें हैं, उनके अच्छे कामों को प्रचारित करना होगा।

सोनिया गांधी ने कांग्रेस नेताओं को मीडिया से दूर रहने की सलाह दी है। उन्होंने पार्टी के लोगों से कोई भी ऐसी टिप्पणी करने से बचने को कहा है, जिससे कांग्रेस को कोई भी ना नुकसान पहुंचे।

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने 20 अगस्त को CWC का ऐलान किया था। 39 मेंबर्स की इस कमेटी में सोनिया, राहुल, प्रियंका शामिल हैं। वहीं, पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह (90) को भी कमेटी में बरकरार रखा गया है। CWC में कुल 84 नाम हैं। इनमें CWC मेंबर, स्थायी आमंत्रित, महासचिव, विशेष आमंत्रित और प्रभारियों के नाम हैं।