Political NewsPunjab

पंजाब की तरक्की व खुशहाली के लिए मोदी और भाजपा को करें मजबूत: दलजीत सिंह कोहली

प्रधानमंत्री मोदी व भाजपा की नीतियों से प्रभावित हैं कोहली : जीवन गुप्ता

जालंधर:  यूपीए की सरकार में 10 साल देश के प्रधानमंत्री रहे डॉक्टर मनमोहन सिंह के भाई दलजीत सिंह कोहली ने पंजाब व जालन्धर की जनता से आह्वान किया कि पंजाब के विकास और तरक्की के लिए भारतीय जनता पार्टी के हाथ मजबूत करने चाहिए और जालंधर लोकसभा उपचुनाव से इसकी शुरुआत की जानी चाहिए। भाजपा के चुनाव कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि जालंधर लोकसभा उपचुनाव में भाजपा के प्रत्याशी इंद्र इकबाल सिंह अटवाल को भारी मतों जिताएं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सिखों के ज्यादा करीब हैं। इसलिए पंजाब की प्रगति के लिए भारतीय जनता पार्टी को मजबूत करें।
दलजीत सिंह कोहली ने कहा कि वह देशहित्त में और पंजाब के उज्जवल भविष्य के लिए भाजपा का समर्थन कर रहे हैं। डॉ मनमोहन सिंह उनके पिता के समान हैं पूरा देश उनका आदर करता है भारत की जनता पार्टी भी उनका सम्मान करती है। इसलिए वह उनके बारे में कोई टिप्पणी नहीं करना चाहते। वह कांग्रेस में क्यों गए, यह उनका निजी फैसला था। मैं भारतीय जनता पार्टी की सपोर्ट क्यों कर रहा हूं इस बारे में भी उन्होंने कभी कुछ नहीं कहा है। पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह को पिता के समान मानने वाले दलजीत सिंह कोहली ने डॉ मनमोहन सिंह के प्रधानमंत्री कार्यकाल के दौरान यूपीए सरकार में हुए घोटालों पर कोई भी टिप्पणी करने से इंकार कर दिया।
दलजीत सिंह कोहली ने कहा कि देश में जहां जहां भारतीय जनता पार्टी की सरकारें हैं वह राज्य तरक्की करके पंजाब से बहुत आगे निकल गए, मगर पंजाब पिछड़ रहा है। इसलिए वह भारतीय जनता पार्टी का समर्थन कर रहे हैं, ताकि पंजाब भी तरक्की कर सके।
इस अवसर पर भाजपा प्रदेश महामंत्री जीवन गुप्ता ने कहा कि दिलजीत सिंह कोहली स्पष्ट रूप से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों और कल्याणकारी योजनाओं से प्रभावित होकर भाजपा के समर्थन में आए हैं और वह चाहते हैं कि पंजाब भी आर्थिक तौर पर मजबूत हो। इस मौके पर पूर्व विधायक सरबजीत सिंह मक्कड़, अकाली दल संयुक्त के जिला प्रधान गुरचरण सिंह चन्नी, भाजपा देहात के पूर्व जिला प्रधान अमरजीत सिंह अमरी व अन्य नेता और कार्यकर्ता मौजूद थे।