पंजाब

जालंधर में अमृतसर हाईवे पर फ्लाईओवर के लिए बनाए जा रहे 80 फीट गहरे बोरवेल में गिरा इंजीनियर, रेस्क्यू जारी

जालंधर न्यूज़: जालंधर में अमृतसर हाईवे पर फ्लाईओवर के लिए बनाए जा रहे 80 फीट गहरे बोरवेल में इंजीनियर फंस गया। रविवार दोपहर 12 बजे तक एनडीआरएफ की टीमें रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर उसकी तलाश कर रही हैं। इंजीनियर की पहचान सुदेश (30) के रूप में हुई है। वह हरियाणा के जिंद का रहने वाला है।

शुरुआती जांच में पता चला है कि सुदेश मशीन ठीक करने के लिए बोरवेल में उतरा था। वह अपने साथ ऑक्सीजन सिलेंडर भी ले गया था, जब वह ऊपर आने लगा तो मिट्टी उसके ऊपर आकर गिर गई। इसके बाद मौके पर मौजूद अन्य कर्मचारियों ने बचाव कार्य शुरू किया। इसके बाद 40 फीट से ज्यादा मिट्टी बोरवेल में गिर गई।