पंजाब

पंजाब कांग्रेस ने बाढ़ पीड़ितों को मुआवजा देने की मांग करते हुए किया रोष प्रदर्शन

पटियाला/ब्यूरो न्यूज़: पंजाब के बाढ़ पीड़ितों को मुआवज़ा दिलाने के लिए आज पंजाब कांग्रेस की ओर से पटियाला के मिनी सचिवालय में रोष प्रदर्शन किया गया। इस विरोध प्रदर्शन में पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वारिंग, पंजाब विधानसभा में विपक्ष के नेता प्रताप सिंह बाजवा, पूर्व मंत्री साधु सिंह धर्मसोत, पूर्व मंत्री ब्रह्म महिंद्रा और बड़ी संख्या में कांग्रेस नेता और कांग्रेस कार्यकर्ता भी शामिल हुए। इस मौके पर धरना को संबोधित करते हुए राजा वारिंग ने कहा कि बाढ़ के दौरान हुए नुकसान के लिए किसानों को प्रति एकड़ 50 हजार रुपये दिए जाएं, जबकि बाढ़ के दौरान घायल हुए किसानों को 5 लाख रुपये और मारे गए किसानों के परिवार वालों को 10 लाख रुपये दिए जाएं।

उन्होंने कहा कि पिछले दिनों पंजाब के विभिन्न इलाकों में आई भीषण बाढ़ के कारण प्रभावित किसानों और आम लोगों की सुध लेने में सरकार की नाकामी के विरोध में प्रदेश कांग्रेस की ओर से आज पटियाला में यह धरना आयोजित किया गया है। कांग्रेस पार्टी के इस विरोध को ध्यान में रखते हुए पुलिस प्रशासन की ओर से सुरक्षा के कड़े इंतजाम किये गये थे।