पंजाब

सातवीं राष्ट्रीय गतका चैंपियनशिप 2023 का ख़िताब पंजाब गतका एसोसिएशन ने किया अपने नाम

पंजाब: सातवीं राष्ट्रीय गतका चैंपियनशिप 2023 (राष्ट्रीय गतका चैंपियनशिप 2023) का आयोजन गतका फेडरेशन ऑफ इंडिया द्वारा 04 अगस्त 2023 से 06 अगस्त 2023 तक कर्णबीर नबीन चंद्र इंडोर स्टेडियम, गुवाहाटी, असम में किया गया था। जिसमें पंजाब गतका एसोसिएशन की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए लगातार सातवीं बार चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया।

गतका फेडरेशन ऑफ इंडिया के महासचिव बलजिंदर सिंह तूर ने इस बारे में अधिक जानकारी दी और कहा कि सातवीं राष्ट्रीय गतका चैम्पियनशिप (राष्ट्रीय गतका चैम्पियनशिप 2023) में भारत के 22 र के लगभग 1200 खिलाड़ियों ने भाग लिया। लड़कों और लड़कियों के लिए अंडर-11,14,17,19,22, 25 और अंडर 28 के मुकाबले करवाए गए, जिसमें पंजाब की लड़कों की टीम को 116 अंक मिले, पहले स्थान पर 97 अंक मिले, दूसरे स्थान पर दिल्ली रही और 31 अंक के साथ हरियाणा तीसरे स्थान पर रहा।