2026 स्क्रिप्स नेशनल स्पेलिंग बी का खिताब भारतीय मूल के श्रेय पारिख ने अपने नाम कर लिया है।
रिपोर्ट्स के अनुसार, पारिख ने स्पेल-ऑफ राउंड में 90 सेकेंड के अंदर 32 शब्द सही बोलकर प्रतियोगिता अपने नाम कर ली। स्पेल-ऑफ राउंड में पारिख का मुकाबला भारत के ही ईशान गुप्ता के साथ था। ईशान गुप्ता दूसरे स्थान पर रहे। ईशान केवल 25 शब्दों के ही सही स्पेलिंग बता पाए।
बता दें साल 2022 स्क्रिप्स स्पेलिंग बी में पारिख 89वें स्थान पर आए थे। साल 2024 में उन्होंने तीसरा स्थान हासिल किया। वहीं साल 2025 में बुखार के कारण वह स्कूल में एक क्वालिफाइंग राउंड हार गए थे, लेकिन इस साल पारिख ने खिताब अपने नाम कर लिया।
इतना मिला इनाम
श्रेय पारिख को ट्रॉफी के अलावा स्क्रिप्स की ओर से $50,000 यानी लगभग 41.5 लाख रुपये राशि इनाम के तौर दिए गए हैं। इसके अलावा भी पारिख को कई ईनाम मिले हैं।
जानकारी के लिए बता दें Scripps National Spelling Bee दुनिया की सबसे प्रतिष्ठित स्पेलिंग प्रतियोगिताओं में से है, जो हर साल प्रतियोगिता करवाती है। इस प्रतियोगिता में हजारों छात्र हिस्सा लेते हैं और ये कई दिनों तक चलती है।
इस प्रतियोगिता में केवल आठवीं क्लास तक के बच्चे ही हिस्सा ले सकते हैं और उनकी उम्र 15 साल से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। इस प्रतियोगिता में हिस्सा लेने वाले बच्चों को दो शुरुआती राउंड पास करने होते हैं, जिनमें एक स्पेलिंग राउंड और एक मल्टीपल-चॉइस वोकैबुलरी राउंड होता है। इसमें से टॉप 100 या उसके आस-पास के प्रतियोगी क्वार्टरफाइनल में पहुंचते हैं। क्वार्टरफाइनल और सेमीफाइनल के दौरान स्पेलर्स को माइक्रोफोन पर स्पेलिंग या वोकैबुलरी से जुड़े सवालों के आधार पर प्रतियोगिता से बाहर कर दिया जाता है।