Home Latest News Jalandhar में लड़की से मोबाइल छीनकर भागे 3 स्नेचर:एक को लोगों ने...

Jalandhar में लड़की से मोबाइल छीनकर भागे 3 स्नेचर:एक को लोगों ने दबोचा, पूछताछ में बनाने लगा बहाने; 2 साथी फरार

4
0

घटना राय नगर इलाके की है, जहां शुक्रवार रात 3 आरोपी छोटी बच्चियों से मोबाइल छीनने की वारदात को अंजाम दे रहे थे।

जालंधर में लड़की से मोबाइल छीनकर भाग रहे तीन स्नेचरों में से एक को स्थानीय लोगों ने मुस्तैदी दिखाते हुए पकड़ लिया, जबकि उसके दो साथी मौके से फरार हो गए। घटना के बाद गुस्साए मोहल्ला निवासियों ने आरोपी को पकड़कर फटकार लगाई और तुरंत पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है। पुलिस फरार आरोपियों की तलाश के साथ मामले की जांच कर रही है।
घटना राय नगर इलाके की है, जहां शुक्रवार रात 3 आरोपी छोटी बच्चियों से मोबाइल छीनने की वारदात को अंजाम दे रहे थे। पीड़ितों के शोर मचाने पर मोहल्ले के लोग और राहगीर मौके पर एकत्र हो गए। आरोपियों ने भागने की कोशिश की, लेकिन लोगों ने घेराबंदी कर एक आरोपी को मौके पर ही पकड़ लिया। हालांकि, उसके दो साथी फरार होने में कामयाब रहे।
कोई स्पष्ट जवाब नहीं दे सका और बहाने बनाने लगा
पकड़े गए युवक को लेकर मौके पर काफी हंगामा हुआ। कुछ स्थानीय लोगों ने बताया कि आरोपी पहले उनके साथ काम करता था, लेकिन कथित तौर पर जल्दी पैसे कमाने की चाह में वह चोरी की वारदातों में शामिल हो गया। लोगों ने जब उससे चोरी किए गए मोबाइल और उसके साथियों के बारे में पूछताछ की, तो वह कोई स्पष्ट जवाब नहीं दे सका और बहाने बनाने लगा।
पुलिस कस्टडी में आरोपी, जांच जारी
सूचना मिलते ही बस्ती बावा खेल थाना क्षेत्र की पीसीआर टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने स्थिति को संभालते हुए मौके पर पकड़े गए आरोपी को हिरासत में ले लिया। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, आरोपी से पूछताछ की जा रही है और उसके फरार साथियों की तलाश जारी है। आरोपी के सत्यापन के बाद आगे की कार्रवाई करेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here