Home Latest News Punjab में निकाय चुनाव के लिए वोटिंग जारी, दोपहर 12 बजे तक...

Punjab में निकाय चुनाव के लिए वोटिंग जारी, दोपहर 12 बजे तक 32.02% हुआ मतदान

3
0

पंजाब में निकाय चुनावों को लेकर मतदान शुरू हो गया है।

राज्य के 105 शहरी निकायों में सुबह 8 बजे से मतदान जारी है, जो शाम 5 बजे तक चलेगा। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था और प्रशासनिक निगरानी के बीच मतदाता अपने प्रतिनिधियों को चुनने के लिए मतदान केंद्रों पर पहुंच रहे हैं। वोटों की गिनती 29 मई को होगी, जिसके बाद नतीजों की घोषणा की जाएगी। सुबह 10 बजे तक 10.5 प्रतिशत वोटिंग हुई।
इन चुनावों में आठ नगर निगमों, 75 नगर परिषदों और 20 नगर पंचायतों के लिए मतदान कराया जा रहा है। चुनाव आयोग के मुताबिक, पूरी प्रक्रिया को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए 32 हजार पुलिस कर्मियों और इतने ही चुनाव कर्मचारियों को तैनात किया गया है।
विपक्षी दलों के बूथ तोड़ दिए गए
होशियारपुर में नगर परिषदों का कुल मतदान प्रतिशत (दोपहर 12:00 बजे तक)
मुकेरियां — 28.66%
दसूहा — 31.60%
ऊर्मुर टांडा  –30.81%
हरियाणा –35.81%
गढ़दीवाला — 41.17%
गढ़शंकर — 30.91%
दोपहर 12 बजे तक कुल-31.49%
लुधियाना में दोपहर 12 बजे तक वोटिंग
दोराहा —-33. 13%
जगराओं—-30.92%
खन्ना—30.73%
पायल—41.86%
रायकोट—35.15%
समराला—34.20%
कुल—-32.02%
Punjab MC Elctions 2026: समाणा नगर परिषद चुनाव का सुबह 11 बजे तक 18% मतदान हुआ।
जालंधर में सुबह 10 बजे तक मतदान
आदमपुर (MC) – 15.52%
करतारपुर (MC) – 15.74%
नकोदर (MC) – 15.21%
नूरमहल (MC) – 16.91%
फिल्लौर (MC) – 14.93%
महितपुर (NP) – 17.37%
लोहियां खास (NP) – 17.3%
कुल – 16.14%
सुबह 10 बजे तक मतदान का प्रतिशत…
कुल मतदान प्रतिशत: 14.55
नगर निगम बटाला: 14.01
नगर परिषद फतेहगढ़ चूड़ियां: 14.54
नगर परिषद धारीवाल: 17.24
नगर परिषद श्री हरगोबिंदपुर साहिब: 22.37
मोहाली में उत्साह के साथ मतदान जारी
MC मोहाली वार्ड 26-50
सुबह 10 बजे तक मतदान 13.9%
MC डेराबस्सी
सुबह 10 बजे तक मतदान 13.9%
MC कुराली
सुबह 10 बजे तक मतदान 16.30%
MC बनूड़
सुबह 10 बजे तक मतदान 19.4%
Punjab MC Elctions 2026: कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वारिंग ने अपनी पत्नी अमृता वारिंग के साथ वार्ड नंबर 5 में अपना वोट डाला।
Punjab MC Elections 2026: सुबह 10 बजे तक, नगर निगम कपूरथला में 11% और नगर परिषद सुल्तानपुर लोधी में 15% मतदान दर्ज किया गया।
अमृतसर के मजीठा में 13 में से 11 वार्डों के लिए मतदान शांतिपूर्ण ढंग से जारी
आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार दो वार्डों में पहले ही निर्विरोध जीत चुके हैं। हाई कोर्ट द्वारा नियुक्त दो पर्यवेक्षकों की निगरानी जारी है। बूथों पर पीने के पानी या व्हीलचेयर की कोई व्यवस्था नहीं थी। जो मतदाता चल-फिर नहीं सकते, उन्हें काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इसके अलावा, अजनाला के रामदास, जंडियाला गुरु और रईया में भी मतदान चल रहा है।
इतने मतदाता करेंगे वोट
इस बार कुल 35,45,567 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इनमें 18,33,712 पुरुष, 17,11,635 महिलाएं और 220 अन्य मतदाता शामिल हैं। प्रशासन ने 740 मतदान केंद्रों को संवेदनशील और 274 को अति-संवेदनशील घोषित किया है। इन बूथों पर विशेष सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं और पुलिस बल लगातार गश्त कर रहा है।
मैदान में 7555 उम्मीदवार
निकाय चुनावों में इस बार राजनीतिक मुकाबला बेहद दिलचस्प माना जा रहा है। कुल 7555 उम्मीदवार मैदान में हैं, जबकि 79 उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित हो चुके हैं। वहीं, 2393 उम्मीदवारों ने नामांकन वापस ले लिया था।
AAP के सबसे अधिक उम्मीदवार
राजनीतिक दलों की बात करें तो सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी सबसे ज्यादा 1801 उम्मीदवारों के साथ मैदान में उतरी है। कांग्रेस ने 1550 उम्मीदवार खड़े किए हैं, जबकि भारतीय जनता पार्टी ने 1316 प्रत्याशी उतारे हैं। शिरोमणि अकाली दल के 1251 उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं। इसके अलावा बहुजन समाज पार्टी के 96 उम्मीदवार और 1528 निर्दलीय प्रत्याशी भी अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। 13 अन्य उम्मीदवार भी चुनावी मुकाबले का हिस्सा हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here