Home Latest News Haryana के मुख्यमंत्री और चंडीगढ़ के स्कूलों को बम से उड़ाने...

Haryana के मुख्यमंत्री और चंडीगढ़ के स्कूलों को बम से उड़ाने की मिली धमकी

4
0

चंडीगढ़ में बुधवार को स्कूलों और हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के कार्यालय को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद सुरक्षा एजेंसियां पूरी तरह सतर्क हो गईं।

चंडीगढ़ में बुधवार को स्कूलों और हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के कार्यालय को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद सुरक्षा एजेंसियां पूरी तरह सतर्क हो गईं। यह धमकी ई-मेल के जरिए भेजी गई, जिसमें पहले चरण में सेक्टर-37 स्थित गवर्नमेंट मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल (37-बी) और सेक्टर-47 के केंद्रीय विद्यालय का नाम शामिल था। उल्लेखनीय है कि शहर के स्कूल गर्मी की छुट्टियों के बाद इसी दिन दोबारा खुले थे।
ई-मेल में दावा किया गया कि चंडीगढ़ के सभी स्कूलों में दोपहर 1:11 बजे और मुख्यमंत्री कार्यालय में 3:11 बजे विस्फोट किए जाएंगे। संदेश में आईईडी और ड्रोन हमलों का भी जिक्र किया गया है। इसके अलावा केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और विदेश मंत्री एस. जयशंकर का नाम लेते हुए उन्हें भी निशाना बनाने की धमकी दी गई। रेलवे ट्रैक को भी संभावित लक्ष्य बताया गया और लोगों से रेल यात्रा न करने तथा 15 अगस्त की परेड में बच्चों को न भेजने की चेतावनी दी गई। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here