Home Latest News Amritsar में आम आदमी पार्टी के नेता पर गोलीबारी, घायल, अस्पताल में...

Amritsar में आम आदमी पार्टी के नेता पर गोलीबारी, घायल, अस्पताल में भर्ती

2
0

पूरा मामला निजी दुश्मनी से जुड़ा बताया जा रहा है। 

अमृतसर के वार्ड नंबर 42 के आम आदमी पार्टी प्रभारी जयपाल सिंह बाऊ पर गोलीबारी हुई है। इस हमले में वे गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। उन्हें अमृतसर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है और डॉक्टरों द्वारा उनका इलाज किया जा रहा है।
पूरा मामला निजी दुश्मनी से जुड़ा बताया जा रहा है। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, जयपाल पर दो से तीन राउंड फायरिंग की गई। सूत्रों के अनुसार, जयपाल सिंह का एक पूर्व पुलिस अधिकारी से झगड़ा हुआ था और उसी ने उन पर गोली चलाई। बताया जा रहा है कि घायल व्यक्ति ने नगर निगम चुनाव में वार्ड नंबर 42 से आम आदमी पार्टी की ओर से चुनाव लड़ा था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here