Home Latest News Chandigarh के Sector-43 में पुलिस और गैंगस्टरों के बीच हुई मुठभेड़,...

Chandigarh के Sector-43 में पुलिस और गैंगस्टरों के बीच हुई मुठभेड़, 3 आरोपी गिरफ्तार

4
0

चंडीगढ़ के सेक्टर-43 बस स्टैंड के पास पुलिस की ऑपरेशन सेल और गैंगस्टरों के बीच मुठभेड़ हो गई।

चंडीगढ़ में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। इस दौरान बदमाशों ने पुलिस पर ताबड़तोड़ 5 राउंड फायरिंग कर दी। जिससे एक गोली एएसआई केशव दहिया की बुलेटप्रूफ जैकेट पर लगी, जिससे उनकी जान बच गई।
पुलिस ने भी जवाबी एक्शन में 2 राउंड फायर किए। इसके बाद घेराबंदी कर टीम ने कपूरथला में गैंगस्टर सुक्खा काहलवां के करीबी गोपी निज्जर हत्याकांड में फरार चल रहे तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
डीएसपी धीरज कुमार के अुनसार, गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अमृतसर के अजय कुमार उर्फ जोबन और प्रभजोत के रूप में हुई है। आरोपियों के कब्जे से एक जिगाना पिस्टल, एक ग्लॉक पिस्टल और एक .32 बोर पिस्टल बरामद की गई है।
फायरिंग के बाद जांच करती पुलिस।
फायरिंग के बाद जांच करती पुलिस।
पुलिस पर किए 5 राउंड फायर
ऑपरेशन सेल को सूचना मिली थी कि गोपी निज्जर हत्याकांड में वांछित आरोपी सेक्टर-43 बस स्टैंड के पास किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में हैं। इसके बाद पुलिस टीम ने इलाके में नाकाबंदी कर निगरानी शुरू की।
जैसे ही पुलिस ने आरोपियों को घेरने की कोशिश की, उन्होंने फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस और बदमाशों के बीच करीब 7 राउंड गोलियां चलीं। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने तीनों आरोपियों को दबोच लिया।
मौके से हथियार और सबूत जुटाए
घटना के बाद पूरे इलाके को घेर लिया गया। भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा और जांच शुरू की गई। पुलिस ने घटनास्थल से हथियार और अन्य सबूत कब्जे में लिए हैं। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है।
सूत्रों के मुताबिक आरोपियों पर लंबे समय से पुलिस की नजर थी और कई गंभीर मामलों में वांछित बताए जा रहे हैं। पुलिस अब आरोपियों से पूछताछ कर उनके गैंग नेटवर्क और शहर में संभावित वारदात की योजना के बारे में जानकारी जुटा रही है।
गोपी की कार के अगले शीशे पर लगे गोली का निशान।
गोपी की कार के अगले शीशे पर लगे गोली का निशान।
जानिए गैंगस्टर सुक्खा और गोपी निज्जर के बारे में…
सुक्खा सबसे खतरनाक शार्पशूटरों में गिना जाता था
सुक्खा काहलवां पंजाब के कपूरथला के काहलवां गांव का एक कुख्यात गैंगस्टर था। उसे पंजाब के सबसे खतरनाक शार्पशूटरों में गिना जाता था। उस पर हत्या, कॉन्ट्रैक्ट किलिंग, वसूली और लूटपाट सहित 48 से भी ज्यादा केस दर्ज हो चुके थे।
सुक्खा की गैंग संभाल रहा था गोपी
पुलिस सूत्रों के अनुसार 21 जनवरी 2015 को सुक्खा काहलवां की हत्या हुई। फगवाड़ा में विक्की गौंडर गैंग ने 40 राउंड फायर कर सुक्खा को मार दिया था। सुक्खा को 12 गोलियां लगी थीं। मौत के बाद उन लोगों ने भांगड़ा भी डाला था।
इसके बाद गोपी ने उसकी गैंग संभाल ली। सुक्खा की तरह के युवाओं को जोड़ता रहा। गोपी पर फिरौती, हथियार तस्करी समेत संगीन अपराधों के कई केस दर्ज थे। सुक्खा काहलवां ने ये गैंग साल 2000 में बनाई थी।
गोपी निज्जर की हत्या क्यों हुई?
गैंगस्टर डोनी बल की तरफ से एक पोस्ट में दावा किया गया कि गोपी निज्जर का कत्ल मैंने कराया। इसकी उसने 2 वजहें बताई। एक तो उसने पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला के कत्ल के बाद खुशी मनाई थी। इससे डोनी बल ने उसे गैंगस्टर लॉरेंस का करीबी माना। दूसरी वजह उनके गुर्गे गोरे का कत्ल करने वालों को पनाह देने का आरोप लगाया। इसके अलावा सुक्खा काहलवां का कत्ल करने वाले विक्की गौंडर के बारे में भी सोशल मीडिया पर बुरा बोला।
कपूरथला में शुक्रवार तड़के एक युवक की गोली मार कर हत्या कर दी गई। वो कार में ड्राइवर सीट पर बैठा हुआ था, इसी दौरान हमलावर आए और ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। जिससे उसे भागने तक का भी समय नहीं मिला और वह सीट पर ही लुढ़क गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here