Home Latest News Jalandhar: दो मिनट बजा सायरन, 15 मिनट ब्लैक आउट, चला Rescue Operation

Jalandhar: दो मिनट बजा सायरन, 15 मिनट ब्लैक आउट, चला Rescue Operation

6
0

जालंधर के लायलपुर खालसा कॉलेज फॉर वुमेन में सिविल डिफेंस एयर रेड/ब्लैकआउट मॉक अभ्यास हुआ।

मॉकड्रिल की शुरूआत एयर रेड चेतावनी सिग्नल से हुई, जिसके बाद ऑल क्लियर सिग्नल (2 मिनट तक लगातार तेज आवाज वाला सायरन) से समाप्त हुआ।
रात 8 से 8:15 बजे तक ब्लैकआउट के बाद, संबंधित विभागों के समन्वय से अग्निशमन अभियान, खोज और बचाव अभियान, प्राथमिक उपचार और मेडिकल सहायता, घायल व्यक्तियों को निकालने, यातायात और भीड़ नियंत्रण उपायों की रिहर्सल की गई। इस अभ्यास के दौरान सिविल डिफेंस कमांडेंट जसकरण सिंह के नेतृत्व में सिविल डिफेंस स्वयंसेवकों, जिला पुलिस, स्वास्थ्य विभाग, नगर निगम एसडीआरएफ, एनसीसी और होम गार्ड कर्मियों के अलावा विभिन्न विभागों के अधिकारियों और कर्मचारियों ने अपनी-अपनी जिम्मेदारियों को उचित ढंग से निभाया।
इस संबंध में डिप्टी कमिश्नर वरजीत वालिया ने कहा कि यह एक नियमित अभ्यास था। उन्होंने कहा कि सिविल डिफेंस की तैयारियों और विभागों के समन्वय से उठाए गए आवश्यक कदमों की जांच के लिए नियमित तौर पर इस प्रकार की मॉकड्रिल करवाई जाती है। इसके अलावा, जागरूकता भी पैदा की जाती है। उन्होंने कहा कि लोगों को हमेशा सतर्क रहना चाहिए।
सिविल डिफेंस की तैयारी के लिए मॉकड्रिल होती रहती है। लोगों को इस संबंध में जागरूक भी रहना चाहिए, ताकि किसी भी स्थिति से निपटने के लिए खुद को तैयार रखा जा सके। शुक्रवार रात को ङुई मॉकड्रिल में सभी विभागों की तैयारियों को जांचा गया। लोगों का भरपूर सहयोग भी इस दौरान िमला।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here