जालंधर के चिक्क-चिक्क रोड के पास रविवार रात सड़क हादसा हो गया।
इस हादसे में एक मोटरसाइकिल सवार अनियंत्रित होकर बिजली के खंभे से टकरा गया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि व्यक्ति मौके पर ही बेसुध हो गया। गनीमत यह रही कि वहां से गुजर रहे राहगीर ने तुरंत अपनी गाड़ी रोकी और घायल की मदद की।
राहगीर ने घायल के फोन से उसके परिवार को सूचित किया, जिसके बाद घायल का बेटा और अन्य परिजन मौके पर पहुंचे और उसे अस्पताल ले जाया गया।
मोटरसाइकिल का संतुलन बिगड़ा जानकारी के मुताबिक, चिक्क-चिक्क हाउस के पास एक मोटरसाइकिल का संतुलन बिगड़ गया। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि मोटरसाइकिल सीधे सड़क किनारे लगे एक बिजली के खंभे से जा टकराई। टक्कर लगने के बाद मोटरसाइकिल सवार व्यक्ति सड़क पर गिर पड़ा और गंभीर रूप से घायल होकर बेहोश हो गया।












































