टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार का अगला हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया।
जालंधर के गोराया से फिल्लौर के बीच नेशनल हाईवे पर एक तेज रफ्तार वैगन आर कार आगे चल रहे अज्ञात वाहन से टकरा गई। इस दौरान एक ही परिवार के 5 लोग घायल हो गए, जिनमें से मां और बेटी की हालत चिंताजनक बनी हुई है। घटना की सूचना मिलते ही सड़क सुरक्षा बल (SSF) ने मौके पर पहुंचकर राहत कार्य शुरू किया।
जानकारी के अनुसार, हादसा फिल्लौर के पास भट्टियां गांव के समीप स्थित जीओ पेट्रोल पंप के सामने हुआ। वैगन आर कार तेज रफ्तार में थी। अचानक नियंत्रण खोने और आगे वाले वाहन द्वारा अचानक ब्रेक लगाने के कारण पीछे से कार टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार का अगला हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया।












































