Home Latest News Ludhiana में बड़ी वारदात: पंजाबी सिंगर इंदर कौर का नहर से मिला...

Ludhiana में बड़ी वारदात: पंजाबी सिंगर इंदर कौर का नहर से मिला शव; आरोपी विदेश फरार

5
0

लुधियाना से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है।

लुधियाना में पंजाबी सिंगर इंदर कौर उर्फ यशइंदर कौर (29) की हत्या कर दी गई। आज सुबह 11 बजे उनका शव नीलो नहर में मिला। इंदर को 6 दिन पहले गन गनपॉइंट पर किडनैप किया गया, जिसके बाद से परिवार लगातार उनकी तलाश में जुटा हुआ था।
परिवार ने कहा कि मोगा का रहने वाला व्यक्ति जबरदस्ती शादी करने का दबाव बना रहा था। मना करने पर उसने किडनैप कर लिया था। फिर हत्या करने के बाद वह कनाडा भाग है।
वह हत्या करने के लिए ही कनाडा से पंजाब आया था। फिलहाल पुलिस ने मृतका के शव को नहर से बाहर निकलवा लिया और पोस्टमॉर्टम के लिए समराला के सिविल अस्पताल में भेज दिया है।
पंजाबी सिंगर इंदर कौर ने आरोपी सुखविंदर सिंह से शादी करने से इनकार कर दिया था।
पंजाबी सिंगर इंदर कौर ने आरोपी सुखविंदर सिंह से शादी करने से इनकार कर दिया था।
बाजार से घर का राशन-पानी लेने गई थी
सिंगर के भाई जोतइंदर सिंह ने कहा कि, इंदर कौर 13 मई को रात करीब साढ़े 6 बजे अपनी सफेद रंग की फोर्ड फिगो कार लेकर बाजार से घर का राशन-पानी (ग्रॉसरी) लेने निकली थी, लेकिन वह वापस घर नहीं लौटी। जब लड़की वापस नहीं आई, तो परिवार वालों ने अपने स्तर पर उसकी तलाश शुरू की।
छानबीन के दौरान उन्हें पता चला कि यशइंदर की दोस्ती सुखविंदर सिंह उर्फ सुक्खा नाम के एक व्यक्ति से थी, जो मूल रूप से मोगा का रहने वाला है, लेकिन अभी अपने परिवार के साथ कनाडा में रहता है। 13 मई की रात को सुखविंदर सिंह उर्फ सुक्खा, उसके पिता प्रीतम सिंह, उसके दोस्त करमजीत सिंह और कुछ अन्य अज्ञात साथियों ने मिलकर यशइंदर कौर को गन-पॉइंट पर जान से मारने की नीयत से अगवा कर लिया।
आरोपी शादीशुदा था, बच्चे भी हैं
भाई ने कहा कि सुखविंदर सिंह उर्फ सुक्खा, यशइंदर कौर पर जबरदस्ती शादी करने का दबाव बना रहा था और इस काम में सुक्खा के पिता प्रीतम सिंह भी उसका साथ दे रहे थे। दूसरी तरफ, यशइंदर को पता चल चुका था कि सुखविंदर पहले से ही शादीशुदा है और उसके बच्चे भी हैं, इसलिए वह इस शादी के लिए साफ मना कर रही थी। इसी बात का बदला लेने के लिए उसका अपहरण किया गया। हत्या करने के बाद सुखविंदर सिंह कनाडा फरार हो गया है। कनाडा से हत्या करने के लिए पंजाब आया था।
इंदर कौर उर्फ यशइंदर की फाइल फोटो।
इंदर कौर उर्फ यशइंदर की फाइल फोटो।
मामले की जांच कर रही पुलिस
थाना जमालपुर के एसएचओ बलबीर सिंह ने कहा कि नीलो नहर में से लाश मिलने की सूचना मिली थी। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव की शिनाख्त के लिए परिवार को बुलाया गया। जिसके बाद उसकी पहचान की गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here